First Look- मैडम चीफ मिनिस्टर से ऋचा चड्ढा का फर्स्ट लुक रिलीज, हाथ में झाड़ू लिए आईं नजर
ऋचा चड्ढा काफी समय से अपनी एक फिल्म को लेकर चर्चा में चल रही हैं जिसका नाम मैडम चीफ मिनिस्टर है। ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म किसी रियल लाइफ किरदार पर आधारित है। बताया जा रहा था कि इस फिल्म में आपको यूपी के पूर्व महिला मुख्यमंत्री के किरदार में ऋचा चड्ढा दिखने वाली हैँ। इस समय फिर से ये खबर चर्चा में चल रही है क्योंकि इस फिल्म से ऋचा चड्ढा का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है।
ये लुक जैसे ही सामने आया काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर कमेंट करते हुए अपनी राय दे रहे हैं। ऋचा चड्ढा इस लुक में शानदार लग रही हैं और छोटे बालों के साथ हाथ में झाड़ी लिए दिख रहीं हैं।

इस फिल्म के मेकर्स की बात करें तो इस भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं और सुभाष कपूर निर्देशित कर रहे हैं। इसके पहले सुभाष कपूर ने 'फंस गया रे ओबामा', 'जॉली एलएलबी' और 'जॉली एलएलबी 2' जैसी हास्य फिल्म का निर्देशन किया है।


Click it and Unblock the Notifications