फुकरे फिल्म की भोली पंजाबन रिचा
फुकरे फिल्म का फर्स्ट लुक लॉंच हाल ही में मुंबई के हिंद कॉलेज के कैफिटेरिया में हुआ। इस इवेंट के दौरान फुकरे फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी मौजूद थे। फरहान और रितेश के साथ ही फिल्म के चारों एक्टर पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह, अली फैजल और पंकज त्रिपाठी और एक्ट्रेस और रिचा चढ्ढा भी वहां पर मौजूद थे। मीडिया के सामने चारों एक्टरों ने काफी मजे से फुकरे फिल्म से जुड़ी कई बातों को शेयर किया और अपने निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा की काफी तारीफ भी की। फुकरे फिल्म के फर्स्ट लुक लॉंच के दौरान रिचा चढ़्ढ़ा अपनी ग्रीन कलर की शॉर्ट ड्रेस में काफी खूबसूरत और हॉट नज़र आईं। रिचा के साथ वहां पर फिल्म के एक्टरों ने भी जमकर मस्ती की।
फरहान अख्तर को फुकरे फिल्म के फर्स्ट लुक लॉंच के दौरान मीडिया के कई सारे सवालों के जवाब देने पड़े। फरहान ने फुकरे फिल्म के टाइटल के बारे में बताया कि ये टाइटल बिल्कुल कोई बुरा शब्द नहीं है। फरहान ने ये भी कहा कि अगर ये फिल्म 2 साल पहले बनी होती तो वो खुद इस फिल्म के लिेए बेस्ट कास्ट होते। फरहान अख्तर ने फुकरे फिल्म के गानों के बारे में बताते हुए कहा कि इस बार भी उनकी फिल्म के गाने फिल्म को बिल्कुल सूट करते हुए होंगे। जल्द ही फुकरे फिल्म का म्यूसिक लॉंच होने वाला है और फिल्म में राम संपत ने बेहतरीन संगीत दिया है।
फरहान अख्तर से ये भी पूछा गया कि वो खुद अपनी लाइफ में अभी तक कब सबसे ज्यादा फुकरे बने हैं। इस सवाल पर फरहान काफी मुस्कुराने लगे और उन्होंने कहा कि वो कई बार अपनी जिंदगी में फुकरे बने हैं। फरहान अख्तर ने अपनी कास्ट के बारे में भी बताते हुए कहा कि उन्होंने अभी तक बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है और इस बार नयी स्टारकास्ट के साथ काम करने का उनका एक्सपीरियंस काफी बेहतरीन था।
आइये और जानते हैं कि इस इवेंट में और क्या-क्या हुआ।


Click it and Unblock the Notifications