Video- तमंचे 'प्यार में दिल पे मार दे गोली'..
इस थीम के पीछे वजह ये है कि भले ही फिल्म की कहानी दो गुंडों पर है लेकिन ये दो गंडे एक दूसरे से प्यार भी करते हैं। इनकी प्रेम कहानी काफी अजीब और ट्विस्टेड है। रिचा चड्ढा इससे पहले फुकरे में भी कुछ ऐसा ही किरदार निभा चुकी हैं जिसमें वो खुद एक लेडी गुंडी के रुप में नज़र आई थीं। हालांकि तमंचे फिल्म की कहानी काफी अलग है और कहा जा रहा है कि रिचा का ये रुप अभी तक किसी ने नहीं देखा है।
तमंचे को मिल रहे दर्शकों के रिस्पॉंस की बात करें तो वो बेहतरीन है। लोगों को रिचा चड्ढा के अभिनय पर पूरा भरोसा है और तमंचे के ट्रेलर में जितना दिखाया गया है उसे देखकर सभी को ये तो यकीन हो गया है कि तमंचे उन्हें निराश नहीं करने वाली है। भले ही फिल्म में स्टार पावर ना हो लेकिन रिचा चड्ढा के अभिनय की पावर कहीं गुना ज्यादा है।
तो देखते हैं रिचा चड्ढा की तमंचे से निकली गोलियां दर्शकों को कितनी गहराई तक भेद पाती हैं। तमंचे 19 सितंबर को रिलीज होगी। तो आइये देखते हैं तमंचे के ट्रेलर की एक झलक।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/mhqaFSBrQyE?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












