विकास दुबे एनकाउंटर पर बॉलीवुड रिएक्शन: किसी ने दी UP पुलिस को शाबाशी तो कोई बोला-"बहुत घटिया पटकथा"
कानपुर गैंगस्टार विकास दुबे पर एक हफ्ते से जारी घमासान में नया मोड़ आ गया है। गैंगस्टर विकास दुबे मारा गया। 9 जुलाई देर रात पुलिस विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से यूपी लेकर आ रहे थे। इस दौरान हादसा हुआ, गाड़ी पलट गई..कुछ पुलिसवाले घायल हो गए और विकास दुबे ने पुलिस की पिस्टल छीनी और फिर भागने की कोशिश की। इस हादसे के दौरान पुलिस एनकाउंटर में विकास दुबे मार गया। एक बार फिर पुलिस द्वारा किया गया ये एनकाउंटर सवालों के घेरे में हैं। सोशल मीडिया पर इस मामले में दो धड़ों में बंटा नजर आया। कुछ ने कहा कि एनकाउंटर उचित था तो कुछ ने फेक एनकाउंटर का आरोप लगाया। पढ़िए कानपुर का हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के एनकाउंटर पर बॉलीवुड क्या बोला।

एक्ट्रेस तापसी पन्नू, ऋचा चड्ढा, हंसल मेहता, अहाना कुमरा, अनुभव सिन्हा, जीशान अय्युब से लेकर तमाम बॉलीवुड हस्तियों ने इस एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया दी। आज सोशल मीडिया इसी खबर से भरा रहा। एक बार फिर यूपी पुलिस विवादों में हैं। बता दें विकास दुबे को 9 जुलाई को उज्जैन के महाकाल मंदिर से पकड़ा। इस गिरफ्तारी पर भी सवाल खड़े हुए, किसी ने कहा कि विकास दुबे ने सरेंडर किया तो किसी ने कहा पुलिस ने दबोचा।


Click it and Unblock the Notifications











