ऋचा की 'कैबरे' का पोस्टर जारी
मुंबई| फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की आने वाली फिल्म 'कैबरे' का पोस्टर जारी हो चुका है। निर्माता पूजा भट्ट की फिल्म के पोस्टर में ऋचा बहुत ही बिंदास नजर आ रही हैं। 'कैबरे' के पोस्टर में ऋचा काले रंग की स्कर्ट और काले रंग की टॉप पहने बिंदास तरीके से खड़ी नजर आ रही हैं और उन्होंने आंखों पर गहरे मेकअप के साथ बड़ा ही खूबसूरत मांगटीका पहन रखा है।

एक सूत्र के मुताबिक, ऋचा इस समय 'कैबरे' की शूटिग के लिए जयपुर में हैं।

Posted by Ankur Sharma on Sunday, June 14, 2015

जैसा कि फिल्म का नाम है, 'कैबरे' एक नृत्य प्रधान फिल्म है, जिसके लिए ऋचा लंबे समय से नृत्य का प्रशिक्षण ले रही हैं। कयास तो यह भी लगाए जा रहे हैं कि फिल्म अनुभवी कैबरे नृत्यांगना हेलेन के जीवन से प्रेरित है।
फिल्म में ऋचा का किरदार एक छोटे शहर की युवती का है, जिसके सपने बड़े हैं। निर्देशक पूजा भट्ट के अनुसार यह फिल्म ऋचा की एक नई छवि पेश करेगी।
पूजा ने एक बयान में कहा, "जिन लोगों ने एक ग्लैमरस अभिनेत्री के तौर पर ऋचा को नकार दिया था, उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications