सवालों के फेर में फंसे ये 'खान'..एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब!

By Shweta

बॉलीवुड स्टार्स को अक्सर पत्रकारों के तरह तरह के सवालों से 2-4 होना पड़ता है। कई बार वो स्मार्टनेस के साथ इससे बच निकलते हैं तो कई बार फंस भी जाते और जवाब नहीं दे पाते। हाल में कुछ ऐसा ही फवाद खान के साथ भी हुआ। दरअसल फवाद खान ऑस्ट्रेलिया में एक इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने गए थे।

[इस एक्ट्रेस की 'सीक्रेट सगाई'..सोशल मीडिया पर ऐलान..बधाई.]

फवाद खान से वहां एक पत्रकार ने भारत और पाकिस्तान की फिल्म संस्कृति पर सवाल पूछ डाला। पहले तो फवाद खान को उस पत्रकार का सवाल समझ ही नहीं आया और भारत और पाकिस्तान के बीच फंस गए। लेकिन जब तक कि उन्हें मतलब समझ आता एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा उनके हाथ से माइक लेकर पत्रकारों को जवाब दे डालीं।

Fawad Khan

पत्रकार ने सीधा सवाल किया था कि बॉलीवुड ने वेस्टर्न कल्चर को अपना लिया है। ‌फिल्मों में किसिंग सीन होना आम बात है। वहीं पाकिस्तान अभी काफी पीछे है। इस पर आप क्या कहेंगे??इस पर ऋचा चड्ढा ने कहा कि माफ करिए आपको रोक रही हूं। उन्होंने कहा कई सालों तक भारत पर अंग्रेजों ने राज किया है। आगे रिचा बोलीं कि मेरा जवाब किसी को बुरा लगे तो माफ करना।

रिचा ने कहा कि अगर आप इतिहास देखें तो आपको पता चलेगा कि ब्रिटिश ने एक साम्रज्य को दो हिस्सों में कर दिया। नॉर्थ और साउथ कोरिया की तरह और उन्होंने ये भी कहा कि पत्रकारों को ऐसा सवाल नहीं पूछना चाहिए। इस तरह के सवालों का कोई मतलब नहीं है।

इसके बाद फवाद खान ने भी तुरंत ऋचा चड्ढा को स्टैंड लेने के शुक्रिया कहा। इसके बाद उन्होंने भी कहा कि भारत और पाकिस्तान की टेलीविजन इंडस्ट्री काफी अलग है। दोनों की तुलना नहीं की जा सकती है। आपको बता दें कि फवाद खान पाकिस्तान के टेलिविजन इंडस्ट्री के सुपरस्टार रह चुके हैं।

फवाद खान पाकिस्तान के काफी पॉपुलर सीरियल हमसफर और जिंदगी गुलजार है सहित कई और सीरियल में दिख चुके हैं। फवाद खान बॉलीवुड में खूबसूरत फिल्म से करियर की शुरूआत की थी और इस साल उनकी, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा की कपूर एंड सन्स भी काफी हिट रही।

कपूर एंड सन्स के बाद फवाद खान अब ए दिल मुश्किल में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय, अनुष्का शर्मा भी होंगे। इसके अलावा भी फवाद करण जौहर की एक फिल्म में दीपिका के ऑपोजिट नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X