CANNES SALUTE: ऐश नहीं, इनको मिली ज़ोरदार तालियां
[बॉलीवुड समाचार] कहते हैं ना कि खूबसूरती और सुंदरता कितनी भी क्यों ना दिल जीते, टिकता वही है जो काबिल हो। ऐसा ही कुछ हुआ कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान। हालांकि हम ये कतई नहीं कह रहे कि बाकी की हीरोइनें कमतर हैं हम बस इतना कहना चाह रहे हैं कि सबकी नज़र उनके फैशन से लेकर वॉक रही थी पर वहां के लोगों की नज़र केवल एक पर रही - रिचा चड्ढा।
रिचा की फिल्म मसान को कान्स फिल्म फेस्टिवल में स्टैंडिंग ओवेशन मिला। फिल्म की काफी तारीफ पर हमारा मीडिया केवल सोनम के लुक से लेकर ऐश के गाउन तक की बात करता रह गया। यहां तक कि हम भी इस बात को आप तक काफी देर से ही पहुंचा रहे हैं।
[मैं और चार्ल्स के लिए बोलीं रिचा.. मेरे पास मां है...]
जब हमने मसान का ट्रेलर देखा तो हमारे रौंगटे खड़े हो गए। फिल्म शायद झकझोर दे। और इतने बड़े मंच पर स्टैंडिंग ओवेशन लेना भारत के लिए बहुत ही गर्व की बात है। वो भी तब जब हम इंटरनेशनल सिनेमा में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आप भी देखिए फिल्म का ट्रेलर -


Click it and Unblock the Notifications












