ऋचा चड्ढा जैसे कई सेलिब्रेटी धरे गये हैं एयरपोर्ट पर
हमने आपको बताया था कि पिछले दिनों फुकरे क्वीन ऋचा चड्ढा को दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने पूरे दो घंटे रोककर रखा था। क्योंकि उनके पास एक पाउडर जैसी चीज पायी गयी थी जिस पर कस्टम वालों को शक था कि कहीं इसमें ड्रग्स तो नहीं है। लेकिन जांच के बाद पता चला कि वो तो आयुर्वेद पाउडर है जिसे ऋचा चड्ढा ने अपनी खूबसूरती के लिए प्रयोग करती हैं।
Pics: ऋचा चड्ढा की कातिल अदाएं
ऋचा ने खुद इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "अभी हाल में मुंबई जा रही थी और मेरे सामान में आयुर्वेदिक सामग्रियां थीं। सुरक्षाकर्मियों को मेरा आयुर्वेदिक पाउडर संदिग्ध जान पड़ा। मैं नहीं चाहती थीं कि वह सब चीजें जब्त कर ली जाएं, क्योंकि ये आसानी से उपलब्ध नहीं हैं और यह खास तौर पर मेरे लिए बनाया गया था।"
ऋचा ने कहा, "मैं पूरे दो घंटे तक अधिकारियों को विश्वास दिलाती रही कि यह सामग्री संदिग्ध नहीं है। मुझे पता है कि वे लोग अपना काम कर रहे थे, इसलिए मैं उनके साथ सहयोग कर रही थी।"
लेकिन ऋचा चड्ढा कोई पहली सेलिब्रेटी नहीं हैं जिन्हें यूं कस्टम अधिकारियों कि जांच का शिकार होना पड़ा। ऋचा चड्ढा जैसे कई फिल्मी सितारों को कस्टम अधिकारियों के गुस्से से दो-चार होना पड़ा है। जिसकी वजह से जांच के चलते उन्हें घंटो एयरपोर्ट पर बैठना पड़ा है।
आईये डालते हैं ऐसे ही सितारों और फिल्मी हस्तियों पर एक झलक..


Click it and Unblock the Notifications