गोरी दिखना ऋचा को पड़ा भारी, दिल्ली एयरपोर्ट पर रोकीं गयीं
लेकिन जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि वह संदिग्ध सामान महज आयुर्वेद पाउडर था, जो वह त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल करती हैं। इस बारे में बात करके हुए ऋचा चड्ढा ने कहा कि वो पिछले 6 महीने से पारंपरिक आयुर्वेदिक पाउडर का प्रयोग कर रही हैं इसलिए ही उन्होंने इसे मुबंई ले जाने की सोची थी लेकिन उन्हें क्या पता था कि उन पर भारी पड़ जायेगा।
ऋचा ने मीडिया से कहा, "अभी हाल में मुंबई जा रही थी और मेरे सामान में आयुर्वेदिक सामग्रियां थीं। सुरक्षाकर्मियों को मेरा आयुर्वेदिक पाउडर संदिग्ध जान पड़ा। मैं नहीं चाहती थीं कि वह सब चीजें जब्त कर ली जाएं, क्योंकि ये आसानी से उपलब्ध नहीं हैं और यह खास तौर पर मेरे लिए बनाया गया था।"
ऋचा ने कहा, "मैं पूरे दो घंटे तक अधिकारियों को विश्वास दिलाती रही कि यह सामग्री संदिग्ध नहीं है। मुझे पता है कि वे लोग अपना काम कर रहे थे, इसलिए मैं उनके साथ सहयोग कर रही थी।"
अक्सर फिल्मी हस्तियों को एयरपोर्ट पर तय सीमा से अधिक और मूल्यवान सामानों के लिए रोके जाने की खबरें सुनी थीं लेकिन आयुर्वेद फेस पाउडर की वजह से किसी का रोके जाना पहली बार सुनायी दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
