हल्दी की रस्म के बीच एक्ट्रेस को लेकर भागा ये एक्टर, हाथ मलता रहा परिवार..देखते रहे रिश्तेदार

Ribbhu Mehra Kirtida Mistry Wedding Album: टीवी शो 'बहुत प्यार करते हैं' फेम रिब्बू मेहरा और कीर्तिदा मिस्त्री ने 23 फरवरी 2023 को शादी रचा ली है। इस शादी की तस्वीरें दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की हैं। इसके बाद से ही बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है। शादी की तस्वीरों के साथ साथ इस स्टार कपल की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी जमकर वायरल हो रही हैं।
हल्दी सेरेमनी की इन तस्वीरों में कपल हल्दी के साथ-साथ एक-दूजे के प्यार में रंगा हुआ नजर आ रहा है। इन फोटोज में कपल पूरी तरह से हल्दी में रंगा हुआ नजर आ रहा है। सामने आई झलकियों को देखकर कहा जा सकता है कि हल्दी सेरेमनी में कपल ने अपने करीबियों के बीच खुलकर मस्ती की है।
लुक की बात करें, तो होने वाली दुल्हन कीर्तिदा ने येलो कलर की मिरर वर्क वाली स्लीवलेस ब्लाउज के साथ मैचिंग कलर की स्कर्ट पहनी हुई है, जिसके साथ उन्होंने एक लाइट येलो और पिंक कलर के कॉम्बिनेशन वाली श्रग पेयर की है। उनकी श्रग के बॉर्डर पर मिरर वर्क देखा जा सकता है, जो बेहद खूबसूरत लग रहा है। बंधे बालों और मिनिमल मेकअप में फ्लोरल ज्वेलरी पहने हुए कीर्तिदा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, उनके दूल्हेराजा रिब्बू की बात करें, तो वह एक पीले कुर्ते के साथ व्हाइट कलर के फ्लेयर्ड ट्राउजर में नजर आ रहे हैं।
इससे पहले, कीर्तिदा और रिब्बू की मेहंदी की तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें कपल ने ग्रीन कलर के आउटफिट में ट्विनिंग की थी। कीर्तिदा ने अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए एक पिंक बॉर्डर वाले लैमन ग्रीन कलर के लहंगे को चुना था, जिसके साथ उन्होंने गोल्डन लाइन वर्क वाले पिंक कलर के ब्लाउज और गोल्डन गोटा-पट्टी वर्क वाले डार्क ग्रीन कलर के दुपट्टे को टीम-अप किया था।
पिंक आईशैडो, आईलाइनर और पिंक लिपशेड के साथ अपने लुक को निखारते हुए होने वाली दुल्हन ने बालों की चोटी बनाई हुई थी, जिसे उन्होंने मिरर वर्क वाले परांदे के साथ सजाया था। ज्वेलरी सेक्शन की बात करें, तो उन्होंने एक मांगटीका, चोकर और मैचिंग इयररिंग्स से खुद को एक्सेराइज किया था। रिब्बू की बात करें, तो वह ग्रीन कलर के कुर्ते, बेज ट्राउजर और ग्रीन जैकेट में हैंडसम लग रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications