कियारा की शादी और रिसेप्शन के चर्चों के बीच मशहूर स्टार ने रचा ली शादी, Wedding Album वायरल

Ribbhu Mehra Kirtida Mistry Wedding Album: टीवी शो 'बहुत प्यार करते हैं' फेम रिब्बू मेहरा और कीर्तिदा मिस्त्री ने 23 फरवरी 2023 को शादी रचा ली है। इस शादी की तस्वीरें दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की हैं। इसके बाद से ही बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है। इस शादी में दोनों के परिवार और दोस्तों ने जमकर मस्ती की। इसके साथ ही नेटिजंस और फैंस को इस कपल की शादी का लुक भी काफी शानदार लग रहा है।
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शादी के जोड़े में सजा कपल 'मेड फॉर ईच अदर' लग रहा है। अपनी शादी के दिन कीर्तिदा ने रेगुलर रेड कलर को छोड़कर पेस्टल कलर का लहंगा पिक किया, जिस पर ब्लू और पिंक कलर के धागों से हैवी एंब्रॉयडरी की गई है।

स्टार्स का लुक
एक्ट्रेस ने अपने आउटफिट के साथ एक मैचिंग शीयर दुपट्टा कैरी किया है, जिसका एंब्रॉयडर्ड बॉर्डर काफी खूबसूरत लग रहा है। कपल के वेडिंग लुक की बात करें, जहां पेस्टल लहंगे में कीर्तिदा अप्सरा सी खूबसूरत लग रही हैं, वहीं रिब्बू आइवरी कलर की शेरवानी, दोशाला और मैचिंग पगड़ी में अपनी दुल्हनिया को मैच करते हुए किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे हैं।

ब्राइडल लुक
गले में पहना गया मोतियों का हार रिब्बू के लुक में रॉयल टच एड कर रहा है। कीर्तिदा ने अपने ब्राइडल लुक को एक चोकर, रानी हार, मैचिंग झुमकों, पिंक चूड़ा और एक पतली सी माथा-पट्टी के साथ कंप्लीट किया है।

किया किस
एक-दूजे का हाथ थामे कपल बेहद खुश और प्यारा लग रहा है। एक तस्वीर में रिब्बू को अपनी दुल्हनिया के माथे पर किस करते हुए भी देखा जा सकता है। उनकी वेडिंग फोटोज से नजरें हटाना वाकई बेहद मुश्किल हो रहा है।

दूल्हे का लुक
रिब्बू मेहरा और कीर्तिदा की वेडिंग फोटोज के साथ-साथ उनकी शादी का एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें कीर्तिदा और रिब्बू को अपने डी-डे के लिए दूल्हा और दुल्हन के रूप में तैयार होते हुए देखा जा सकता है।
दिए खूब पोज
कैमरे के लिए दुल्हन के रूप में पोज देती हुई कीर्तिदा किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं। उनके आउटफिट से लेकर ज्वेलरी तक सब कुछ बेहद खूबसूरत लग रहा है, जो उन पर काफी जच भी रहा है। वीडियो में हम कीर्तिदा को मंडप की ओर जाते हुए डांस करते हुए भी देख सकते हैं।
जमकर किया डांस
वीडियो के एक पार्ट में हमें कीर्तिदा और रिब्बू दोनों की साथ में डांस करते हुए भी एक झलक मिली, जो वाकई बहुत प्यारी थी। पैपराजी इंस्टाग्राम से कपल की वेडिंग फोटोज के साथ-साथ उनके हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्मों की भी कुछ फोटोज शेयर की गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications