मासी रिया कपूर ने शेयर की सोनम कपूर-आनंद आहूजा के बेटे की पहली तस्वीर, लिखा- मैं ठीक नहीं हूं
20 अगस्त, शनिवार को एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बेटे को जन्म दिया। इस गुड न्यूज को सबसे पहले एक्ट्रेस नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम हैंडल शेयर किया था और नए नाना-नानी अनिल कपूर और सुनीता कपूर को बधाई दी थी। अब मासी बनने के बाद रिया कपूर ने सोनम कपूर और आनंद आहूजा के बेटे की पहली तस्वीर आज शेयर की है।
Recommended Video
इन तस्वीरों को साफ पता चल रहा है कि रिया कपूर, सोनम और बच्चे से मिलने के लिए अस्पताल गई थीं। हालांकि, रिया कपूर ने तस्वीरों में बेबी का चेहरा नहीं रिवील किया है। रिया कपूर और सुनीता कपूर मास्क लगाकर बेबी को निहारते नजर आ रही हैं। साथ ही, इन तस्वीरों में रिया कपूर काफी इमोशनल भी दिख रही हैं। रिया कपूर ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है कि वो ठीक नहीं हैं।

रिया कपूर ने लिखा है- 'रिया मासी ठीक नहीं है। यह क्यूटनेस बहुत अधिक है। यह पल अवास्तविक है। आई लव यू सबसे बहादुर मां सोनम कपूर, और सबसे प्यारे पिता आनंद आहूजा। नई नानी @kapoor.sunita का भी विशेष उल्लेख करूंगी।'
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने बेबी के जन्म की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था- '20.08.2022 को हमने अपने खूबसूरत बच्चे का स्वागत किया। इस सफर में हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद। ये केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं कि हमारी जिंदगी यहां से हमेशा के लिए बदल जाएगी।' सोनम कपूर और आनंद आहूजा माता-पिता बनने के लिए और अनिल कपूर-सुनीता कपूर को नाना-नानी बनने के लिए हर तरफ से बधाई मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications











