रिया कपूर ने पिता अनिल कपूर का उड़ाया मजाक, Pic लीक कर कहा- द्वापर युग से 2020 तक
लॉकडाउन में इन दिनों फिटनेस को लेकर क्रेज का मीटर बड़ा रहे हैं अनिल कपूर। जी हां, अनिल कपूर पहले से ही अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर सजग रहे हैं। लेकिन इन दिनों वह ट्रेनिंग की सारी सीमा पार कर रहे हैं। आए दिन उनके कई वीडियो और तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।
अनिल कपूर का परिवार भी उनकी फिटनेस के इस जोश से कभी हैरान तो कभी परेशान नजर आता है। रिया कपूर और सोनम कपूर कई बार अपने पिता की फिटनेस को लेकर बयान दे चुकी हैं। लेकिन इस बार रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक कोलाज शेयर किया है। जिसमें अनिल कपूर की तस्वीरें हैं।

खास बात ये है कि इन तस्वीरों को एक दम तरीके से रखा गया है। जहां पर अनिल की कल आज और कल वाली फिटनेस देखने को मिलेगी। वैसे इस तस्वीर को देख कर लगता है कि कोई फर्क ही नहीं है, वे 30 साल पहले भी ऐसे थे और आज भी। इस कोलाज में अनिल कपूर की साल 2020 की तस्वीर भी है और 90 के दशक के साथ द्वापर युग की भी। जिसे मजाकिया तरीके से बनाया गया है। ये तस्वीरें तेजी से देखी जा रही हैं। साथ ही ट्रेंड भी हो रही है। देखिए ये RARE तस्वीर...


Click it and Unblock the Notifications