रिया कपूर - करण बूलानी की Wedding Reception Pics: सजे धजे अनिल - अर्जुन, कूल बनीं खुशी कपूर
अनिल कपूर - सुनीता कपूर की बेटी रिया कपूर ने 14 अगस्त को एक बेहद सादे समारोह में अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी से शादी की। अब सोमवार शाम को रिया और करण ने अपनी शादी का रिसेप्शन दिया जहां केवल परिवार और कुछ करीबी दोस्त नज़र आए। रिया - करण की इस रिसेप्शन पार्टी पर अर्जुन कपूर, संजय कपूर और अनिल कपूर पूरे सजे धजे नज़र आए।
Recommended Video
लेकिन रिया कपूर की बहनें खुशी कपूर और अंशुला कपूर, उनकी चाची महीप कपूर और दोस्त मसाबा गुप्ता बेहद सादे अवतार में कूल तरीके से पार्टी इंजॉय करने के मूड में नज़र आईं।

अर्जुन कपूर की पार्टनर मलाईका अरोड़ा जहां इस शादी में नज़र नहीं आईं, वहीं मलाईका ने रिसेप्शन पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाई। रिया की छोटी बहन जान्हवी कपूर भी इस शादी का हिस्सा नहीं बन पाई हैं।

अनिल कपूर का लुक
अनिल कपूर बेटी के रिसेप्शन पर इस अंदाज़ में दिखाई दिए। अनिल कपूर ने दिन में ही रिया और करण की शादी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - ये उनकी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर है। अनिल कपूर ने अपने परिवार को Magnum Opus कहा।

कूल अंदाज़ में दिखे मेहमान
अंशुला कपूर जहां एक कूल सी summer dress में दिखाई दीं तो वहीं बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी वेस्टर्न आउटफिट्स में दिखाई दीं। फराह खान भी इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने पहुंची।

संजय कपूर का परिवार
संजय कपूर भी पत्नी महीप कपूर और बेटे जहान कपूर के साथ रिसेप्शन पर पहुंचे। हालांकि, इस रिसेप्शन पर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर नज़र नहीं आईं।

क्यूट सी खुशी कपूर
खुशी कपूर एक सफेद ड्रेस में बेहद क्यूट दिखाई दीं। खुशी कपूर की बड़ी जान्हवी कपूर इस शादी को अटेंड नहीं कर पाईं क्योंकि वो किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में मुंबई में नहीं हैं।

मोहित मारवाह
मोहित मारवाह अपनी पत्नी अक्षरा मोतीवाला के साथ दिखाई दिए। मोहित मारवाह, अनिल कपूर की बहन रीना कपूर के बेटे हैं।

फराह खान के साथ Inside Pic
फराह खान और अनिल कपूर की ये तस्वीर, रिसेप्शन पार्टी के अंदर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मसाबा गुप्ता
रिया और करण बूलानी के वेडिंग रिसेप्शन पर पहुंची मसाबा गुप्ता। मसाबा गुप्ता, रिया और सोनम की बेहद करीबी दोस्त हैं।

रिया कपूर - करण बूलानी
रिया कपूर और करण बूलानी ने 13 साल के रिलेशनशिप के बाद एक दूसरे के साथ शादी के बंधन गए। दोनों की पहली फिल्म थी आएशा जहां रिया प्रोड्यूसर थीं और करण बूलानी असिस्टेंड डायरेक्टर।


Click it and Unblock the Notifications











