..................... Rhea Kapoor & Karan Boolani Wedding Photos: sonam kapoor to arjun kapoor janhvi kapoor pics from marriage | रिया कपूर की शादी की तस्वीरें: सोनम, जाह्नवी, खुशी से शनाया कपूर- गर्ल गैंग ने दिखाया ग्लैमरस अवतार- Photos - Hindi Filmibeat

रिया कपूर की शादी की तस्वीरें: सोनम, जाह्नवी, खुशी से शनाया कपूर- गर्ल गैंग ने दिखाया ग्लैमरस अवतार- Photos

अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर की शादी से तस्वीरें सामने आने लगी हैं। रिया कपूर बॉयफ्रेंड करण बूलानी संग 14 अगस्त को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। रिया कपूर की शादी में कपूर खानदान के साथ साथ कुछ दोस्त व करीबी शामिल हुए। इस मौके पर अनिल कपूर, सोनम कपूर, आनंद आहूजा, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, संजय कपूर, शनाया कपूर, खुशी कपूर, अंशुला कपूर, संजय कपूर, मीहिप कपूर समेत तमाम स्टार्स नजर आए।

जाह्नवी कपूर जहां येलो लंहगे में नजर आईं तो वहीं सोनम कपूर अनारकली सूट में ग्लैमरस लुक में दिखीं। वह पति आनंद आहूजा के साथ जमकर पोज देती नजर आईं तो वहीं अनिल कपूर ने खुशी जाहिर करते हुए पैपराजी को मिठाई खिलाई व मिठाई के डिब्बे बांटे। अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर की तस्वीरों का इंतजार है। फिलहाल दुल्हन अवतार में रिया कपूर को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहैं।

Rhea Kapoor

बस फैंस को रिया कपूर और करण बूलानी की शादी की तस्वीर का इंतजार हैं। सोनम कपूर ने साल 2018 में शादी की थी और अब कपूर खानदान से फिरसे शादी हो रही है। रिया कपूर ने अपनी शादी की खबरों को बहुत ही प्राइवेट रखा। शादी के एक दिन पहले ही मैरिज का खुलासा हुआ।

रिया कपूर की शादी में भाई अर्जुन कपूर का लुक

रिया कपूर की शादी में भाई अर्जुन कपूर का लुक

रिया कपूर की शादी में कजिन अर्जुन कपूर ने ब्लू कुर्ता कैरी किया। वह अपने चाचा अनिल कपूर के साथ मैचिंग लुक में नजर आए।

शनाया कपूर और जाह्नवी कपूर ने ग्लैमरस लुक दिखाया

शनाया कपूर और जाह्नवी कपूर ने ग्लैमरस लुक दिखाया

रिया कपूर की शादी में उनकी चचेरी बहनों ने भी खूब ग्लैमरस अवतार दिखाया। दोनों ने लंहगे पहने और मास्क लगाए नजर आईं।

छोटी बेटी की शादी में अनिल कपूर खुशी से झूम उठे

छोटी बेटी की शादी में अनिल कपूर खुशी से झूम उठे

छोटी बेटी की शादी में अनिल कपूर खुशी से झूम उठे, वो ऐसे क्योंकि उन्होंने सभी को मिठाई बांटी। खूब स्माइल करते हुए पोज दिए। उनकी खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी।

सोनम कपूर का इंतजार खत्म हुआ

सोनम कपूर का इंतजार खत्म हुआ

सोनम कपूर को देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक थे और उनका इंतजार खत्म हुआ। वह ग्रील सूट में गजरा लगाए माथा पट्टी सजाए, खूब सज धज के छोटी बहन की शादी में पहुंची।

पति के साथ दिए पोज

पति के साथ दिए पोज

सोनम कपूर पिछले महीने ही बहन की शादी अटेंड करने के सिलसिले में मुंबई पहुंची। आनंद आहूजा भी सोनम कपूर के साथ आए। दोनों ने रिया की शादी में ऐसा लुक कैरी किया।

बोनी कपूर का स्वैग

बोनी कपूर का स्वैग

रिया कपूर की शादी में व्हाइट कुर्ते में ताऊ बोनी कपूर का भी खूब स्वैग दिखा। बोनी कपूर की पूरी फैमिली नजर आईं।

जाह्नवी कपूर का दिलकश अंदाज

जाह्नवी कपूर का दिलकश अंदाज

रिया कपूर की शादी में जाह्नवी कपूर का ये ग्लैमस और दिलकश लुक देखने को मिला। जाह्नवी ने भी अपनी बहनों की तरह लंहगे कैरी किए।

अंशुला कपूर भी पहुंचीं रिया कपूर की शादी में

अंशुला कपूर भी पहुंचीं रिया कपूर की शादी में

बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर भी रिया कपूर की शादी में नजर आईं। वह रेड आउटफिट में फोटोग्राफर को नमस्ते कहती दिखीं।

संजय कपूर और मीहिप कपूर

संजय कपूर और मीहिप कपूर

संजय कपूर और मीहिप कपूर बेटे के साथ आते नजर आए तो वहीं बेटी शनाया ने खुशी कपूर के साथ एंट्री ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X