रिया कपूर और करण बूलानी की शादी की पहली तस्वीर, मांग में सिंदूर सजाए और मास्क लगाए आईं नजर- Pics
अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर बॉयफ्रेंड करण बूलानी संग 14 अगस्त को शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने करण बूलानी संग शादी कर ली है। दोनों की शादी की पहली तस्वीर सामने भी आ चुकी हैं। लाल जोड़े में में रिया कपूर बेहद सुंदर नजर आ रही हैं। हालांकि वह लंहगे या अन्य दुल्हनों की तरह नहीं दिखीं, बल्कि रिया ने एकदम सिंपल तरीके से ये शादी संपन्न कीं।सुनीता कपूर और अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर की शादी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं देखिए ये खूबसूरत पल।
रिया कपूर अपने परिवार में एकदम अलग हैं। उन्होंने शादी के तौर तरीके भी अपने ही अंदाज में निभाए। दोनों ने बैंड बाजा बारात व तमाम तामझाम को न अपनाते हुए सिंपल तरीके से शादी की। दूल्हा और दुल्हन दोनों ने सिंपल आउटफिट्स कैरी किए और कार से एंट्री ली। इस दौरान दूसरी दुल्हनों की तरह रिया कपूर ने लंहगा या चूड़ा आदि कैरी नहीं किया, वह सिंपल लुक में ही आज भी नजर आईं।

इतना ही नहीं रिया कपूर ने मेहंदी, संगीत जैसी कोई फंक्शन नहीं रखे। बस एक साधारण शादी समारोह आयोजित करवाया जहां रिया कपूर ने करण बूलानी संग परिवार व कुछ करीबी की मौजूदगी में शादी की। कपूर परिवार में रिया हमेशा से सबसे अलग सिंपल और एलिगेंट लड़की रही हैं। आज इस तरह की सिंपल शादी करके उन्होंने तमाम रूढ़िवादी सोच भी को तोड़ा है।
जबकि अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम कपूर की शादी खूब धूमधाम से हुई थी। कई फंक्शन हुए थे और तमाम स्टार्स पहुंचे थे। हालांकि कोरोना के चलते भी कई चीजें बदल चुकी हैं और पुरानी चकाचौंध दिखना बंद हो गई हैं।

रिया कपूर की शादी में सोनम कपूर
सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ रिया कपूर की शादी में पहुंची। दोनों ने मीडिया को पोज दिए। तो वहीं कपूर खानदान पूरा रिया कपूर की शादी में नजर आया।

रिया कपूर की शादी में ये गेस्ट नजर आए
अनिल कपूर, सोनम कपूर, आनंद आहूजा, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, संजय कपूर, शनाया कपूर, खुशी कपूर, अंशुला कपूर समेत तमाम परिवार के सदस्य सजधज के शादी की रौनक बढ़ाते नजर आए।

कपूर खानदान की लड़कियों ने बिखेरा ग्लैमरस अवतार
जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अंशुला कपूर, शनाया कपूर से लेकर सोनम कपूर समेत पूरा गर्ल गैंग ग्लैमरस अवतार में नजर आया। सभी ने खूब पोज दिए और रिया की शादी को एन्जॉय करते नजर आए।

पिता ने बांटी मिठाई
मीडियाकर्मी व फोटोग्राफर्स के बीच अनिल कपूर खुद पहुंचे। उन्होंने छोटी बेटी की शादी के अवसर पर सभी का मुंह मीट्ठा करवाया। साथ ही सभी से आशीर्वाद लिया।

13 सालों से कर रहे एक दूसरे को डेट
करण बूलानी को रिया कपूर पिछले 13 सालों से डेट कर रही हैं। कपूर खानदान के कई फंक्शन में करण नजर आते रहे हैं। वह बिजनेसमैन के बेटे हैं जो कि मुंबई में ही रहते हैं।

फिल्म निर्माता करण बूलानी
करण एक फिल्म निर्माता हैं, जो 500 से अधिक विज्ञापन पर काम कर चुके हैं। उन्होंने रिया द्वारा निर्मित वेक अप सिड जैसी फिल्मों में भी मदद की है। कपूर बहनों के अलावा, करण बूलानी ने अनिल कपूर के सीरीज 24 के लिए भी काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











