रिया कपूर और करण बूलानी की सगाई की तस्वीर आई सामने, शादी के बाद सामने आई पहली तस्वीर!
अनिल कपूर की छोटी बेटी और सोनम कपूर का बहन रिया कपूर को लेकर काफी समय से चर्चा थी, इसका कारण है उनकी शादी जो कि हाल ही में करण बुलानी के साथ हुई है। इस दौरान लगातार कई सितारों की तस्वीरें सामने आई थीं। लेकिन इस समय एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जो कि काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। दरअसल ये रिया कपूर और करण के सगाई की तस्वीर है। इस तस्वीर में करण रिया की अंगूठी देखते हुए नजर आ रहे हैं और दोनों साथ में काफी खुश भी लग रहे हैं।
इसके पहले भी दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं लेकिन वो इतनी क्लियर नहीं थीँ। अगर कहा जाए कि ये रिया की मंगनी की सबसे साफ तस्वीर है जोकि बाहर आई है तो गलत नहीं होगा। फिल्मफेयर ने इस तस्वीर को साझा किया है।
Recommended Video

रिया और करण की शादी में इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे थे और इस मौके पर चार चांद लगाए थे। दोनों के रिलेशनशिप की बात करें तो करण और रिया करीब 13 सालों साथ है और डेट कर रहे हैं।
अनिल कपूर ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है कि.. 'और इसी के साथ मैने मैगनम ओपुस पूरा कर लिया। 2 सुपर बेटियां और 3 सुपर बेटे, हमारे हमेशा के लिए ये ब्लॉकबस्टर है। हमारे दिल भर आए हैं और परिवार खुश है।'
रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'आयशा' के सेट पर हुई थी। इसके बाद से ही दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। आयशा वही फिल्म थी जिससे रिया कपूर ने प्रोडक्शन में शुरुआत की थी।
इसके अलावा करण भी फिल्म में पहली बार असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे थे। फिलहाल दोनों अब साथ है। अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी बिजनेसमैन आनंद आहूजा को अपना जीवनसाथी बनाया था।


Click it and Unblock the Notifications