'आयशा' में रिया ने दवाब नहीं डाला : अमित त्रिवेदी

देखें : सोफी चौधरी का सेंसेशनल फोटोशूट
'आयशा' में सोनम कपूर और अभय देओल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म जेन ऑस्टेन के लिखे ब्रिटिश उपन्यास 'एम्मा' पर आधारित है और सोनम मुख्य भूमिका में हैं जो जोड़ियां मिलाने का काम करती हैं। त्रिवेदी ने फिल्म के गीतों को स्वरबद्ध किया है जबकि गीतकार जावेद अख्तर ने बोल लिखे हैं। रिया और सोनम अभिनेता-फिल्मकार अनिल कपूर की बेटियां हैं।
'देव डी' का संगीत तैयार कर प्रसिद्धि हासिल कर चुके त्रिवेदी कहते हैं कि इस नई फिल्म का संगीत बहुत अलग है। उन्होंने कहा, "'आयशा' में बहुत युवा, उत्साहित करने वाला और जोशीला संगीत है। यह एक रोमांस से भरी हास्यप्रधान फिल्म है इसलिए इसका संगीत मेरी पहले की फिल्म से काफी अलग है।"फिल्म में छह गीत हैं और त्रिवेदी ने संगीत में भारतीय और पश्चिमी वाद्ययंत्रों का प्रयोग किया है।


Click it and Unblock the Notifications