सुशांत सिंह राजपूत के 38वें वर्थडे पर रिया चक्रवर्ती ने किया ये काम, वायरल हुई ये तस्वीर

Sushant Singh Rajput

Sushant Singh Rajput Birthday: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 38वीं बर्थ एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने उन्हें उनकी जयंती पर याद किया। सुशांत ने जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अभिनेता के निधन ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया था।

रिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सुशांत की मुस्कुराते हुए एक तस्वीर साझा की। एक्ट्रेस ने इसे रेड हार्ट इमोजी के साथ कैप्शन दिया।

घटना के बाद, सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सुशांत से जुड़े ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था।

सुशांत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 'पवित्र रिश्ता' से की थी। उन्होंने 'काई पो छे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' और 'छिछोरे' में अपने परफॉर्मेंस से स्टारडम हासिल किया। सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' थी, जो उनके मरणोपरांत रिलीज हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X