रिया चक्रवर्ती ने मास्क लगाकर नए अवतार में जीता दिल, दोस्त अनुष्का रंजन - आदित्य सील की शादी से तस्वीरें
अनुष्का रंजन और आदित्य सील की शादी की तस्वीरें इस समय बॉलीवुड की सबसे वायरल तस्वीरें हैं। इस शादी में इंडस्ट्री का हर बड़ा शख्स मौजूद है लेकिन सबसे ज़्यादा नज़रें टिकीं हैं अनुष्का रंजन की गर्ल गैंग पर। इस शादी में अनुष्का की बेस्ट फ्रेंड आलिया भट्ट जहां अपने एक्सप्रेशन से दिल जीते।
वहीं अब अनुष्का और आदित्य की दोस्त रिया चक्रवर्ती भी अपने नए अवतार से सबका दिल जीत रही हैं। रिया चक्रवर्ती इकलौती सेलेब्रिटी हैं जो इस शादी पर मास्क लगाकर पहुंचीं।

वहीं उनके नए लुक ने हर किसी का ध्यान खींचा। रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर भी अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि ये उनका नया अवतार है।

रिया चक्रवर्ती का वायरल लुक
रिया चक्रवर्ती मास्क लगाकर, अपने चेहरे को बाल से ढंक कर शादी पर पहुंची। उन्होंने कैमरों पर ज़्यादा ध्यान नहीं दिया और पोज़ देने के मूड में भी नहीं दिखाई दीं।

वायरल हुआ था लुक
इससे पहले, अनुष्का के संगीत से रिया का ये लुक वायरल हुआ था। लेकिन जहां जहां ये तस्वीरें शेयर हुईं, लोगों ने जमकर रिया चक्रवर्ती को ट्रोल किया।

दिया पावरफुल मेसेज
रिया ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा - Grow through what you go through। यानि कि जिस भी परिस्थिति से आप गुज़रते हैं उससे ऊंचा उठना सीखिए।

दोस्तों ने दिया साथ
रिया ने अपनी इन तस्वीरों के साथ हैशटैग दिया #rhenew यानि कि उनका नया अवतार। रिया चक्रवर्ती की इन तस्वीरों पर उनके दोस्तों ने उनकी सराहना की और उनका साथ दिया।

दिवाली पर शेयर की तस्वीर
रिया चक्रवर्ती ने दिवाली पर अपनी नई तस्वीर शेयर करते हुए फैन्स को दिवाली की बधाई दी। लोगों ने उनके हौसले को बढ़ावा दिया था और उनकी तारीफ की थी।


Click it and Unblock the Notifications











