..................... 'अगला बकरा...' बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर निकलीं Rhea Chakraborty, लोगों ने भद्दे तरीके से किया ट्रोल! Rhea Chakraborty went out on a bike with boyfriend Nikhil Kamat, people trolled badly! - Hindi Filmibeat

'अगला बकरा मिल गया...' बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर निकलीं Rhea Chakraborty, लोगों ने भद्दे तरीके से किया ट्रोल!

rhea chakraborty

Rhea Chakraborty Troll For Boyfriend- रिया चक्रवर्ती कुछ भी करती हैं तो उनके पीछे सुशांत सिंह राजपूत के फैंस आज भी पड़ जाते हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो उनके नए बॉयफ्रेंड निखिल कामत के साथ वायरल हो रहा है जिसके बाद से उनको लेकर चर्चा शुरु हो गई है।

रिया चक्रवर्ती इस वीडियो में निखिल के साथ बाइक की सैर पर निकलीं हैं। मुंबई की सड़कों पर निखिल और रिया चक्रवर्ती जा रहे हैं और इस दौरान किसी ने उनका वीडियो शूट किया है।

निखिल को बाइक चलाते हुए देखा जा सकता है और रिया चक्रवर्ती पीछ बैठी हुईं हैं और उन्होने मास्क लगाया हुआ है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग सुशांत को लेकर बातें कर रहे हैं निखिल को लेकर भी काफी कुछ कह रहे हैं।

क्या बोले लोग?

इस वीडियो पर एक ने निखिल को लेकर लिखा, ''सूची में अगला शिकार, भाई ने शायद पहले कभी सुशांत के बारे में नहीं सुना होगा।'' एक ने लिखा, ''अरबपति निखिल कामथ को अग्रिम शुभकामनाएँ।'' एक ने लिखा, ''सबसे ज्यादा नफरत करने वालों का पुरस्कार उन्हीं को जाता है।'' एक ने लिखा, ''अगला बकरा मिल गया। कुडोस रिया चक्रवर्ती।'' एक ने लिखा, ''इसका बॉयफ्रेंड तो असली खतरों का खिलाड़ी है..।'' एक ने लिखा, ''भविष्य तय करना कोई इसे सीखे।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

कौन हैं निखिल कामत?

निखिल कामत काफी मशहूर हैं क्योंकि वो एक शेयर मार्केट बेस्ड ऐप ज़ेरोधा के संस्थापक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से इसको लेकर खबरें आ रही हैं और कई तरह की बातें हो रही हैं। हालांकि ये आधिकारिक नहीं है कि वो निखिल को डेट कर रही हैं।

बॉली एन ब्लाइंड्स गॉसिप के एक रेडिट थ्रेड ने निखिल कामथ के साथ उनकी कथित डेटिंग अफवाहों पर एक पोस्ट साझा किया था लेकिन बाद में उसको हटा दिया गया था। सुशांत के फैंस रिया चक्रवर्ती को काफी खरी खोटी भी सुना रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है...

Read more about: rhea chakraborty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X