..................... रिया चक्रवर्ती अपने भाई के साथ दे रही थीं पोज Rhea Chakraborty was posing with her brother, paparazzi said, 'Nice couple', the beauty got irritated - Hindi Filmibeat

रिया चक्रवर्ती अपने भाई के साथ दे रही थीं पोज, पैपराजी बोला, 'नाइस जोड़ी', चिढ़ गई हसीना और कहा...

rhea chakraborty

रिया चक्रवर्ती अब कई इवेंट्स पर दिखती हैं और लगातार काम कर रही है। हाल ही में उनको अपने भाई शोविक के साथ देखा गया था। इस दौरान रिया आमिर खान की बेटी आयरा खान और उनके पति नुपुर शिखारे की शादी के रिसेप्शन में कई पहुंची थीं।

लेकिन इस दौरान पैपराजी के द्वारा कुछ ऐस कह दिया गया था कि वो चिढ़ गईं थीँ। उन्होने पैपराजी को मुंहतोड़ जवाब दिया था। रिया की पैपराजी के साथ बातचीत का एक वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है जिसमें वह अपने भाई के साथ रिसेप्शन पार्टी के लिए पहुंचते हुए पोज़ देते हुए देखी जा सकती है।

जैसे ही वे कैमरे के सामने मुस्कुराकर पोज दे रहे थे, एक फोटोग्राफर को चिल्लाते हुए सुना गया, "अच्छी जोड़ी".. इस बीच बाकी फोटोग्राफर्स ने टोंकते हुए कहा कि, "अरे भाई है उनका, कुछ भी बना रहा है।"

इसके बाद रिया भी चिढ़ गई और कहा कि इन्ही जैसे लोगों की वजह से अफवाहें शुरु होती हैं। बस फिर क्या था, रिया का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो गया। इसके बाद कमेंट्स सेक्शन में लोग कई तरह तरह की बातें लिख रहे हैं।

एक ने लिखा, ''रिया से नफरत करने वाले।'' एक का कहना था, ''इक नशेड़ी के फैन अब इसको गाली देंगे।'' एक ने लिखा, ''यह वही है ना जिसने सुशांत सिंह राजपूत को चीट किया था।'' एक ने लिखा, ''अब सुशांत के भक्त आयेगे बेचारी को बुरा भला बोलेंगे।''

एक ने लिखा, ''आमिर सर ने इसको क्यों बुला लिया ब्लडी गोल्ड डिगर को।'' इस तरह से लोग रिया को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि इन कमेंट्स पर अभिनेत्री की तरह से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। फिलहाल आप देखिए वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Read more about: rhea chakraborty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X