काला जादू करती थीं रिया चक्रवर्ती - सुशांत सिंह की बहन का चौंकाने वाला बयान - बिहार पुलिस सूत्र
सुशांत सिंह राजपूत केस में हर रोज़ एक नया खुलासा हो रहा है और अब टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक बिहार पुलिस के एक सूत्र ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन के हवाले से एक और काफी बड़ा खुलासा किया है।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन को सुशांत के एक नौकर ने बताया था कि रिया चक्रवर्ती काला जादू करती थीं। गौरतलब है कि सुशांत के पिता भी रिया पर सुशांत को बंधक बनाकर रखने का इल्ज़ाम लगा चुके हैं।

अंकिता लोखंडे ने भी अपने बयान में कहा है कि सुशांत ने उन्हें बताया था कि रिया उन्हें टॉर्चर करती हैं और वो इस रिश्ते से आज़ाद होना चाहते हैं। वहीं आत्महत्या के कुछ दिनों पहले से ही सुशांत सिंह राजपूत काफी डरे हुए थे।
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का कारण डिप्रेशन बताया गया है लेकिन FIR में साफ लिखा गया है कि ये बात लगातार उनके दिमाग में डाली जाती थी।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications