थिएटर से वायरल हुआ रिया चक्रवर्ती का वीडियो, ये फिल्म देखने पहुंची थीं एक्ट्रेस?

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती इस वक्त एक नॉर्मल लाइफ जी रही हैं और अब ना ही उनके पीछे मीडिया है और ना किसी तरह का विवाद है। ऐसे में उनके वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो थिएटर में नजर आ रहीं हैं और अपने दोस्तों के साथ एंजॉय कर रही हैं। बता दें कि रिया एक फिल्म को देखने के लिए पहुंची थीं जिसकी स्क्रीनिंग हाल ही में हुई है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म मिशन मजनू के बारे में.. जो कि इस वक्त चर्चा में हैं। गौरतलब है कि फिल्म तो 19 जनवरी को रिलीज हुई है लेकिन इसकी स्क्रीनिंग से रिया चक्रवर्ती का वीडियो वायरल हो रहा है और ये वीडियो उन्होने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है।
इस दौरान रिया चक्रवर्ती सिनेमा हॉल के अंदर नजर आ रहीं हैं और चारो तरफ अंधेरा है। इस स्टोरी को पोस्ट करते हुए उन्होने लिखा कि वो मिशन मजनू देख रहीं हैं। रिया चक्रवर्ती अक्सर किसी ना किसी वजह से खबरों का हिस्सा रहती हैं।
बीते दिन भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो पैपराजी के सामने सीढ़ियों से भिड़कर गिरते गिरते बचीं थीं थीं और बाद में उन्होने कैमरामैन्स को डांट भी लगा दी थी। वर्कफ्रंट पर वो काफी जल्दी कुछ प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने वाली हैं और इसके लिए लगातार तैयारी कर रहीं हैं।
सुशांत के निधन के बाद उनका बढ़ता हुआ करियर पूरी तरह से रुक गया था और उनके साथ कोई काम करने के लिए राजी नहीं था। रिया चक्रवर्ती ने विवाद में आने से पहले की दमदार प्रोजेक्ट्स किए थे जिनके लिए उनको याद किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











