रिया चक्रवर्ती ने सुशांत का शरीर देखते ही ये कहा, लीक हुआ वीडियो खड़े कर रहा है सवाल
सुशांत सिंह राजूपत का केस अब सीबीआई के पास जा चुका है लेकिन कुछ मीडिया चैनल साथ साथ इस केस की छानबीन, अपनी तरफ से नहीं रोक रहे हैं। यूं कह लीजिए इस केस में अब किसी की भी बात का भरोसा करना बेमानी है। कुछ चैनलों ने अब रिया का एक वीडियो लीक किया है जहां वो कूपर अस्पताल के शवगृह में दिखाई दे रही हैं। वहीं कुछ चैनल वहां से एक चश्मदीद का बयान भी ले आए हैं।
इस चश्मदीद का कहना है कि उसने खुद सुशांत के चेहरे से चादर हटाई थी। उसने खुद रिया की मदद की थी सुशांत का शरीर देखने में । गौरतलब है कि इसकी अनुमति किसी को नहीं होती है।

इस चश्मदीद ने रिया की मदद की। सुशांत का शरीर देखते ही रिया ने कहा सॉरी बाबू। जब से ये खबर बाहर आई है कि तब से सोशल मीडिया पर दो ही चीज़ें ट्रेंड हो रही हैं - WhySorryRhea और SorryBabu.
लेकिन क्या कोई इंसान किसी अपने के जाने के बाद ये दो शब्द नहीं कह सकता? रिया पहले ही बता चुकी हैं कि सुशांत के परिवार ने उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने से मना कर दिया। क्या केवल इसलिए वो शव देखने गईं, ये बात मानना इतना मुश्किल है?
हां ये बात ज़रूर है कि जब किसी को इजाज़त नहीं थी तो रिया को इजाज़त कैसे मिली। लेकिन जो चश्मदीद खुलेआम इस बात की गवाही दे रहा है कि उसने खुद रिया की मदद की, क्या उस पर कोई सवाल नहीं उठने चाहिए?
बहरहाल, सोशल मीडिया और टीवी चैनलों की 'छानबीन’ रिया चक्रवर्ती को आरोपी नहीं मुजरिम करार दे चुकी है। और कुछ रिया के बयानों ने इस पूरे मामले में उन्हें दोषी करार दे दिया है
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications
