सुशांत केस में CBI जांच की मांग के बाद रिया चक्रवर्ती ट्रोल, "ये नौटंकी करना बंद करो"
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से ज्यादा बीत चुके हैं। 30 दिन बाद सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर वापसी की और सुशांत को लेकर लिखा। वहीं हैरानी सबको तब हुई जब रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत के मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए गृहमंत्री अमित शाह से मदद की गुहार लगाई। रिया ने कहा कि वह जानना चाहती है कि आखिर सुशांत किस चीज को लेकर परेशान थे और अचानक ऐसा कदम क्यों उठाया।

लेकिन रिया चक्रवर्ती के ट्वीट्स को फैंस ने फेक बताया तो किसी ने नौटंकी। सोशल मीडिया पर एक बार रिया चक्रवर्ती बुरी तरह से ट्रोल हो गईं। हालांकि इससे पहले भी सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती लगातार ट्रोल होती आई हैं। उन्होंने हाल में ही सोशल मीडिया पर बताया था कि कैसे उन्हें सुसाइड के लिए उकसाया जा रहा है और रेप व जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications