..................... टाइम्स की लिस्ट में रिया चक्रवर्ती ने मारी बाजी, सुशांत सिंह राजपूत मोस्ट बने टॉप डिजायरेबल मैन | Rhea chakraborty top in Most Desirable Women 2020 and sushant singh rajput number 1 in Most Desirable men 2020 list - Hindi Filmibeat

टाइम्स की लिस्ट में रिया चक्रवर्ती ने मारी बाजी, सुशांत सिंह राजपूत मोस्ट बने टॉप डिजायरेबल मैन

द टाइम्स ने 2020 के 50 मोस्ट डिजायरेबल मैन और वीमेन की सूची जारी कर दी है। 'द टाइम्‍स 50 मोस्‍ट डिजायरेबल मेन 2020' में सुशांत सिंह राजपूत ने टॉप किया तो वहीं 'द टाइम्‍स 50 मोस्‍ट डिजायरेबल वीमेन 2020' पिछले साल विवादों में आईं रिया चक्रवर्ती ने नंबर एक स्थान हासिल किया। रिया चक्रवर्ती ने टाइम्स की इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ समेत तमाम हीरोइनों को पीछे छोड़ते हुए पहली पॉजीशन हासिल की है।

'द टाइम्‍स 50 मोस्‍ट डिजायरेबल मेन 2020' की लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत नंबर एक रहे तो वहीं लाइगर एक्टर विजय देवरकोंडा दूसरे स्थान पर रहे। टॉप 10 में आदित्य रॉय कपूर, विकी कौशल, विराट कोहली, रणवीर सिंह ने जगह बनाई।

Rhea chakraborty

वहीं 'द टाइम्‍स 50 मोस्‍ट डिजायरेबल वीमेन 2020' की लिस्ट में रिया चक्रवर्ती नंबर 1 स्थान पर रही। टॉप 10 में एडलिन कैस्टेलिनो ने भी जगह बनाई। एडलिना ने हाल में ही मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और थर्ड रनरअप रही थीं।

सीबीआई जांच

सीबीआई जांच

बता दें सुशांत सिंह राजपूत पिछले साल 14 जून को मृत पाए गए थे। फिलहाल उनकी मौत को लेकर सीबीआई जांच कर रही है। मौत के बाद से लगातार सुशांत सिंह राजपूत छाए रहे। इस केस में बॉलीवुड पर भी सवाल खड़े हुए तो बॉलीवुड में ड्रग एंगल भी सामने आया।

विवादों में रही रिया चक्रवर्ती

विवादों में रही रिया चक्रवर्ती

वहीं 'द टाइम्‍स 50 मोस्‍ट डिजायरेबल वीमेन 2020'रिया चक्रवर्ती भी पिछले साल से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। पिछले साल सुशांत की मौत केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ही रहीं। जिसके बाद वह ड्रग केस में भी फंसती नजर आईं। इस मामले में उन्हें जेल में भी कई रातें गुजारने पड़ी थी। देखिए टाइम्स की 50 सबसे ज्यादा डिजायरेबल मेन और वीमेन की लिस्ट।

द टाइम्‍स 50 मोस्‍ट डिजायरेबल मेन 2020(Times 50 Most Desirable Men 2020)

द टाइम्‍स 50 मोस्‍ट डिजायरेबल मेन 2020(Times 50 Most Desirable Men 2020)

  1. सुशांत सिंह राजपूत
  2. विजय देवरकोंडा
  3. आदित्य रॉय कपूर
  4. विक्की कौशल
  5. दलकीर सलमान
  6. विराट कोहली
  7. टाइगर श्रॉफ
  8. रणवीर सिंह
  9. गुरफतेह सिंह पीरजादा
  10. सिद्धार्थ मल्होत्रा
द टाइम्‍स 50 मोस्‍ट डिजायरेबल वीमेन 2020 (Times 50 Most Desirable Women 2020)

द टाइम्‍स 50 मोस्‍ट डिजायरेबल वीमेन 2020 (Times 50 Most Desirable Women 2020)

  1. रिया चक्रवर्ती
  2. एडलिन कैस्टेलिनो (मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की थर्ड रनरअप)
  3. दिशा पाटनी
  4. कियारा आडवाणी
  5. दीपिका पादुकोण
  6. कटरीना कैफ
  7. जैकलीन फर्नांडीज
  8. अनुप्रिया गोयंका
  9. रुही सिंह
  10. अवरिति चौधरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X