..................... रिया चक्रवर्ती ने ईडी से कहा- सुशांत के पैसे का इस्तेमाल नहीं किया | Rhea Chakraborty tells ED: Paid for everything with my own income, not Sushant Singh Rajput's - Hindi Filmibeat

रिया चक्रवर्ती ने खरीदा 84 लाख का फ्लैट- ईडी से कहा, 'सबकुछ अपने पैसे से चुकाया है, सुशांत के नहीं'

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के सिलसिले में रिया चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को 9 घंटों तक पूछताछ की। सुशांत के पिता ने रिया पर करोड़ों का हेर फेर करने का आरोप लगाया था। पूछताछ में रिया की संपत्ति को लेकर सवाल किये गए, जिस पर रिया ने ईडी को बताया कि सबकुछ उन्होंने अपने पैसे से खरीदा है, सुशांत के पैसे से कोई हेर फेर नहीं की गई है।

प्रवर्तन निदेशालय की जांच में सामने आया है कि खार का फ्लैट रिया ने 84 लाख रुपए में खरीदा था। सुशांत के पिता ने रिया और उनके परिवार पर सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए के हेरफेर करने का आरोप लगाया है, इसीलिए मनी लॉन्डरिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय इस मामले की जांच कर रहा है। ईडी ने पूछताछ के दौरान रिया से लगभग 50 सवाल किये।

Rhea Chakraborty

रिया शुक्रवार सुबह 11.50 में ईडी कार्यालय पहुंची थीं, जबकि वो रात 8.45 में वहां से वापस निकलीं। रिया के साथ उनके भाई शोवित, सुशांत मैनेजर श्रुति मोदी और सीए रितेश शाह से भी ईडी ने पूछताछ की। इसी कड़ी में आज सुशांत के रूममेट रहे सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ होनी है।

ईडी रिया से 3 चरणों में पूछताछ करेगा और सवालों की लंबी लिस्ट तैयार है। ईडी ने सुशांत सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को भी 8 अगस्त को बुलाया गया है। जबकि रिया को दूसरे राउंड की पूछताछ के लिए अगले सप्ताह फिर से बुलाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X