..................... रिया चक्रवर्ती किस AU से कर रही थीं बात नए खुलासे | Rhea Chakraborty talked to AU 44 times, Bihar government claims Aditya Thackeray - Hindi Filmibeat

रिया चक्रवर्ती ने किस AU से की 44 बार बात, सुशांत की मौत के बाद लगातार कॉल

रिया चक्रवर्ती पर सीबीआई धीरे धीरे अपना शिकंजा कस रही है और उनसे जुड़ी हर डीटेल पर गौर किया जा रहा है। अब रिया चक्रवर्ती के कॉल डीटेल्स से पता चला है कि रिया ने एक ऐसे शख्स से 44 बार बात की है जिसका नाम उन्होंने अपने फोन में AU सेव कर रखा है।

टाइम्स नाऊ की इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बताया गया कि बिहार सरकार का मानना है कि ये AU और कोई नहीं बल्कि आदित्य ठाकरे हैं जिनका ट्विटर हैंडल भी AU Thackeray है। यानि कि आदित्य उद्धव ठाकरे।

rhea-chakraborty-talked-to-au-44-times-bihar-government-claims-aditya-thackeray

हालांकि रिया की टीम ने इस रिपोर्ट के आते ही अपनी सफाई में कहा है कि AU का कोई राजनीतिक कनेक्शन नहीं है। AU रिया की दोस्त अनाया उद्धास हैं। लेकिन दिलचस्प ये है कि AU नाम से सेव ये नंबर अभी भी चल रहा है और SU नाम से सेव हो चुका है।

सीबीआई लगातार इस नंबर की जानकारी ले रही है। AU नाम के इस शख्स से रिया ने 13 जून को बात की। अगले दिन 14 को सुशांत की मौत हो गई। इसके बाद अगले दिन यानि कि 15 जून को रिया ने सुबह 7 बजे 39 सेकंड AU से बात की।

इसके बाद 16 जून को 168 सेकंड के लिए सुबह 9.30 बजे बात हुई। अगली कॉल 20 जून को की गई है जो 306 सेकंड लंबी है। इसके बाद 1024 सेकंड के लिए 24 जून को बात हुई। इसके अलावा 14 जुलाई को भी 29 सेकंड के लिए बात हुई।

अब ये AU कौन है इसका खुलासा जल्दी ही हो जाएगा। यहां देखिए रिया की बाकी की कॉल डीटेल्स -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X