सीढ़ियों पर फंसा पैर, मुंह के बल गिरती-गिरती बचीं रिया चक्रवर्ती, पैपराजी को डांटते हुए बोली- पीछा करोगे तो..

Recommended Video
इस वक्त अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के लिए हालात काफी सामान्य है लेकिन एक वक्त था जब वो बाहर निकलना तो दूर पूरी तरह से सोशल मीडिया से भी अलग हट गई थीं। जी हां, हम बात कर रहे हैं उस विवाद की जो कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सामने आया था। हालांकि इस वक्त भी वो काफी कम ही बाहर नजर आती हैं लेकिन अब उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पैपराजी पर भड़कती हुईं नजर आ रहीं हैं।
दरअसल रिया चक्रवर्ती जब बाहर होती हैं तो उनको कवर करने के लिए अक्सर लेकिन फोटोग्राफरों पहुंच जाते हैं। लेकिन इस वक्त वीडियो सामने आया जिसमें पैपराजी उनका पीछा करते हुए दिख रहे हैं।
इस बीच रिया तेजी से चलने लगती हैं और तभी उनका पैर सीढ़ियों में फंस जाता है और वो मुंह के बल गिरत गिरते बचती हैं। रिया इस दौरान खुद को संभाल लेती हैं और उनको किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है।

पैपराजी को डांटा
हालांकि वो धीरे से ही सही पर पैपराजी को डांट लगाती हुई कहती हैं, ''आप लोग पीछा करो तो ऐसा हो होगा।'' इसके बाद रिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैँ।

रिएक्शन नहीं दिया है
कुछ लोग रिया को ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि पैपराजी के कारण ऐसा हुआ है। हालांकि ट्रोलर्स के लिए रिया चक्रवर्ती ने किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है।

वर्कफ्रंट
हाल ही में उनका एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो खुद के फोन में लगातार सेल्फी लेती हुईं नजर आ रहीं थीं। वर्कफ्रंट पर वो काफी जल्दी कुछ प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने वाली हैं और इसके लिए लगातार तैयारी कर रहीं हैँ।

करियर पूरी तरह से रुक गया था
सुशांत के निधन के बाद उनका बढ़ता हुआ करियर पूरी तरह से रुक गया था और उनके साथ कोई काम करने के लिए राजी नहीं था। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











