Pics: रिया चक्रवर्ती ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से जीता फैन्स का दिल, लाल रंग के गाउन में मिल रही ढेरों तारीफें

रिया चक्रवर्ती एक बार फिर से सुर्खियों में हैं और इस बार ये सुर्खियां उनके सुर्ख लाल गाउन के कारण है जिसमें रिया ने अपना नया फोटोशूट करवाया है। रिया के इस फोटोशूट को फैन्स काफी ज़्यादा पसंद कर रहे हैं और उनके सोशल मीडिया पर उनकी तारीफें भी कर रहे हैं। रिया चक्रवर्ती ने इन तस्वीरों के साथ बेहद मज़बूत कैप्शन शेयर किया है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पहले रिया चक्रवर्ती ने अपनी ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा - अपने अंदर की ठोस कड़ी को ढूंढिए और आपको अपने लिए मज़बूती, हिम्मत, सहानुभूति मिल जाएगी।

rhea-chakraborty-stuns-with-her-new-pics-in-a-red-high-thigh-slit-gown-hashtags-herself-as-rhenew

रिया ने इन तस्वीरों के साथ दो मज़बूत हैशटैग भी इस्तेमाल किए - #normalcyisunderrated और #rhenew. Rhe New यानि कि रिया चक्रवर्ती का नया वर्जन जो लोगों को काफी ज़्यादा प्रभावित कर रहा है। रिया की इस तस्वीर पर जहां उनके दोस्तों ने कमेंट कर उनका हौसला बढ़ाया वहीं फैन्स भी रिया पर प्यार बरसाते नज़र आए।

दोस्तों की शादियां

दोस्तों की शादियां

पिछले कुछ महीनों में रिया चक्रवर्ती बेहद खूबसूरत अवतारों में कैमरे पर नज़र आईं। हाल ही में वो फरहान अख्तर - शिबानी डांडेकर की शादी पर बेहद खूबसूरत डांस करती नज़र आईं। इससे पहले वो अपने खास दोस्तों अनुष्का रंजन और आदित्य सील की शादी का भी हिस्सा बनीं।

मुश्किल बीते हैं पिछले दो साल

मुश्किल बीते हैं पिछले दो साल

गौरतलब है कि पिछले दो साल रिया चक्रवर्ती के लिए बेहद मुश्किल भरा समय रहा। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ठीक एक महीने बाद रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की मौत की सीबीआई जांच की मांग की थी। जिसके बाद धीरे धीरे पूरे मामले का दोषी उन्हें ही ठहराया जाने लगा।इसके बाद रिया और शौविक से पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ और देश की तीन बड़ी एजेंसियां - CBI, ED और NCB ने उन पर शिकंजा कस दिया।

लोगों की आलोचनाएं

लोगों की आलोचनाएं

इस बीच रिया चक्रवर्ती को पूरे देश में विलेन के तौर पर पेश किया गया। किसी ने उनके और सुशांत के रिश्ते पर उंगली उठाई तो कभी उनके चरित्र पर उंगली उठाई गई। लेकिन रिया चक्रवर्ती ने कभी ना ही अपना आपा खोया और ना ही कभी किसी बात का जवाब दिया। वो अपने दुख से उबरने में अपना समय लेती रहीं और साथ ही उन पर हो रहे बिना किसी बात के अत्याचार का भी सामना करती रहीं।

#Rhenew

#Rhenew

रिया चक्रवर्ती इतना कुछ झेल कर उससे मज़बूती से बाहर निकलती दिखाई दीं। इस बीच अगर किसी ने उनका साथ नहीं छोड़ा तो वो थे उनके दोस्त। इनमें उनकी सबसे करीबी दोस्त शिबानी डांडेकर भी शामिल थीं जो हर कदम पर रिया के लिए आवाज़ उठाती दिखाई दीं और उनके साथ खड़ी दिखाई दीं।

ड्रग्स मामले में फंसी थीं रिया

ड्रग्स मामले में फंसी थीं रिया

सुशांत सिंह राजपूत केस में पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में ये कुबूल किया था कि 80 प्रतिशत बॉलीवुड ड्रग्स पर जीता है। साथ ही उन्होंने NCB से पूछताछ में 25 बड़े नामों का खुलासा किया था। वहीं रिया के भाई शौविक भी ड्रग्स मामले में ही गिरफ्तार हुए थे। रिया के भाई शौविक ने पूछताछ में जहां ये कुबूल किया था कि वो रिया के कहने पर ड्रग्स खरीदते थे। वहीं शौविक ने सुशांत के फार्महाउस पर हाई प्रोफाईल पार्टियां होने की बात कुबूल की जहां ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता था।

फिल्म के साथ वापसी

फिल्म के साथ वापसी

इस बीच रिया चक्रवर्ती जहां अपनी निजी ज़िंदगी में मज़बूती के साथ उठकर वापस खड़ी हुईं वहीं उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाईफ को भी पटरी पर वापस लाया। वो रूमी जाफरी की फिल्म चेहरे में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी जैसे बड़े नाम के साथ दिखाई दीं। रिया और सुशांत, रूमी जाफरी के लिए एक फिल्म करने वाले थे।

बेहद मज़बूत महिला

बेहद मज़बूत महिला

अपने केस के दौरान रिया चक्रवर्ती ने लगातार एक ही बात कही कि उन्हें न्याय पर भरोसा है और उन्होंने किसी के साथ कुछ गलत नहीं किया है। आखिरकार उन्हें इस केस में ज़मानत मिली और ढेरों उतार चढ़ाव के बाद अब रिया चक्रवर्ती एक बाऱ फिर से अपने काम पर फोकस कर रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही वो दर्शकों के सामने परदे पर होंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X