जेल में कैसे गुजरे रिया चक्रवर्ती के दिन, सालों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Rhea Chakraborty: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने जेल में बीते अपने दिनों को याद करते हुए खुलासा किया है कैसे लोगों ने उनके साथ व्यवहार किया और किस तरह से वह इस सबसे निकली।
रिया चक्रवर्ती ने बताया अपना जेल एक्सपीरियंस-
रिया चक्रवर्ती ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में जब रिया से पूछा गया कि जेल में उनका एक्सपीरियंस कैसा रहा, जिसपर एक्ट्रेस कहती हैं कि, जेल वो जगह जहां आपको सोसाइटी से रिमूव करके एक नंबर दे दिया जाता है क्योंकि आप सोसाइटी के लिए अनफिट हो जाते हो और ये ही चीज आपको तोड़ देती है।
रिया ने आगे कहा कि,- मैं जब जेल में गई थी तो एक अंडर ट्रायल कैदी थी और इत्तेफाक से वहां मेरी जैसी कई ऐसी महिलाएं थी जो दोषी करार नहीं दी गई थी। लेकिन उनसे देखकर और उनसे बात करके मुझे एक अलग तरीके का प्यार मिला। क्योंकि वो छोटी-छोटी चीजों में प्यार ढूंढ लेती थी।
आगे रिया ने कहा,- हां कभी-कभी उनकी भाषा मुझे अजीब लगती थी।लेकिन उन्हें देखकर ही मैंने ये सीखा कि जिंदगी को स्वर्ग और नर्क बनाना सिर्फ आपकी च्वाइस है, चाहे परिस्थितियां कैसी भी हो। हां कभी-कभी ये बेटल लड़ना मुश्किल हो जाता है, लेकिन अगर आपके अंदर स्ट्रेंथ हो तो सब कुछ आसान हो जाता है।
वहीं इससे पहले रिया ने जेल के बारे में बात करते हुए कहा था कि,- मैंने जेल में सबसे वादा किया था कि जब मेरी बेल हो जाएगी, तो मैं वहां नागिन डांस करूंगी। फिर जब बेल मिली तो मैंने वहां की महिलाओं के साथ जमीन पर लेट-लेटकर नागिन डांस किया था। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को जेल हुई थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का वर्कफ्रेंट-
रिया चक्रवर्ती के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों रियलिटी शो एमटीवी रोडीज में नजर आ रही हैं। वह शो में एक गैंग लीडर की भूमिका निभा रहीं हैं। शो में रिया के साथ प्रिंस नरूला, गौतम गुलाटी और सोनू सूद भी हैं। इस शो में रिया भी काफी पॉपुलर हैं। खबर आ रही है कि एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती स्टार डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म के लिए ऑडिशन दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
