10x10 के जेल बैरक में बीती रिया चक्रवर्ती की रात, इंद्राणी मुखर्जी हैं जेल की साथी
सुशांत सिंह राजपूत केस में सामने आए ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुईं रिया चक्रवर्ती ने रात भायखला जेल में काटी। रिया को यहां NCB के सेल से कल रात शिफ्ट किया गया। रिया की बेल की अपील खारिज होने के बाद उन्हें यहां शिफ्ट कर दिया गया।
रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने एक बार फिर बेल की अपील की है जिसकी सुनवाई 10 सितंबर को होनी है।

अगर रिया चक्रवर्ती को बेल नहीं मिलती है तो उन्हें भायखला जेल में ही रखा जाए। शीना बोरा मर्डर केस की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को भी इसी जेल में रखा गया है। ये एक महिला जेल हैं जहां करीब 250 कैदी हैं।
रिया को 10x10 की क्वारंटीन बैरक में रखा गया है। मेडिकल टेस्ट में उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। अगर रिया को आज 10.30 बजे की सुनवाई के बाद जमानत नहीं मिलती है तो ये उनकी परमानेंट बैरक होगी।


Click it and Unblock the Notifications











