सुशांत की मौत के 1 साल बाद रिया चक्रवर्ती ने शेयर की अपनी तस्वीर, हंसती हुई आईं नजर

रिया चक्रवर्ती पिछले साल से खासा चर्चा में रहीं। अपनी फिल्मों के बदौलत कम और आरोपों के चलते रिया का नाम मीडिया में ज्यादा नाम उछला। 14 जून को केदारनाथ एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती की मुसीबतें शुरू हुईं और आजतक वह इसका सामना कर रही हैं।

रिया चक्रवर्ती को इस केस में मुख्य आरोपी बनाया गया और वह पिछले लॉकडाउन से अब तक विवादों में घिरी रही। पुलिस, सीबीआई, एनसीबी समेत तमाम बड़ी जांच एजेंसियों रिया से पूछताछ कर चुके हैं। रिया ने सोशल मीडिया से इस बीच दूरी बना ली। कुछ चुनिंदा पोस्ट सालभर में किए।

सुशांत की मौत को एक साल बीत गया है और रिया ने सिर्फ कुछ फोटो शेयर की जिसमें से कुछ में तो वह सुशांत के साथ ही नजर आईं। लेकिन अब रिया चक्रवर्ती ने अपनी सिंगल फोटो शेयर की है जिसमें वह नई ऊर्जा और उत्साह के साथ दिखीं। रिया ने इस तस्वीर पर लिखा, उठो और चमको।

मुस्कुराती हुई दिखीं रिया चक्रवर्ती

मुस्कुराती हुई दिखीं रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती ने मॉर्निंग सेल्फी पोस्ट की जिसमें वह खिलाखिलाती दिख रही है। पूरे एक साल बाद उन्होंने अपनी कोई फोटो शेयर की है।

सुशांत के साथ रिया की फोटो

सुशांत के साथ रिया की फोटो

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की पुण्यतिथि पर एक पोस्ट लिखा था। जिसमें उन्होंने सुशांत संग अपने प्यार को जाहिर किया और दोनों की एक तस्वीर भी साझा की थी।

माता-पिता के लिए पोस्ट

माता-पिता के लिए पोस्ट

मदर्स डे और फादर्स डे पर भी रिया चक्रवर्ती की फोटो शेयर की जिसमें वह पैरेंट्स के साथ दिखी और इमोशनल पोस्ट भी लिखा।

रिया ने बना ली दूरी

रिया ने बना ली दूरी

सुशांत सिंह राजपूत को रिया चक्रवर्ती डेट कर रही थीं दोनों रिलेशनशिप में थे। सुशांत की मौत के बाद रिया ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली।

ट्रोल

ट्रोल

सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती को एक साल में खूब ट्रोल किया गया। एक बार तो रिया ने सोशल मीडिया पर पुलिस को टैग करते हुए शिकायत भी की कि कुछ उपद्रवी उन्हें रेप व जान से मारने की धमकी तक दे रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X