सुशांत - रिया की वॉट्सएप चैट झूठी, ये रहे कारण, रिया से हुई इतनी बड़ी गलती?
रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी वॉट्सएप चैट शेयर की थी लेकिन अब उनका ये कदम उन्हीं के लिए हानिकारक हो गया है। सोशल मीडिया पर रिया सुशांत की इन वॉट्सएप चैट की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
इन वॉट्सएप चैट से रिया साबित करना चाहती थीं कि उनके और सुशांत के बीच का रिश्ता बहुत मज़बूत था और सुशांत हर चीज़ के लिए उन पर निर्भर थे।

इन चैट से ये भी साफ है कि सुशांत का उनकी बहन से रिश्ता सही नहीं था और रिया उसे ठीक करने की लगातार कोशिश कर रही थीं। सुशांत उन्हें हर बात बताते थे। यहां तक कि अपनी बहन से क्या बात हुई वो भी।
ये चैट रिया ने तब शेयर कीं जब सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने पहले ही कहा कि रिया के एक इल्ज़ाम पर भाई बहन का इतना बड़ा झगड़ा हुआ था कि महीनों बात बंद हो गई थी। बाद में सुशांत ने अपनी बहन से माफी मांगी थी।
अब सोशल मीडिया पर इन चैट्स की प्रामाणिकता पर भी सवाल उठ रहे हैं -


Click it and Unblock the Notifications
