..................... रिया चक्रवर्ती ने एक पोस्ट के जरिए कठिन दिनों पर की बात Rhea chakraborty share inspirational quotes about hardships here read - Hindi Filmibeat

रिया चक्रवर्ती को याद आए पुराने दिन, मुश्किल समय को याद कर लिखा- जो कुछ हुआ है और नहीं हुआ है

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती का नाम चर्चा में रहा। सुशांत के निधन और उनसे जुड़े ड्रग्स केस को लेकर एक साल का समय हो गया है। फिलहाल दोनों केस जारी है। लेकिन इस बीच रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के जीवन में क्या हुआ, ये दुनिया के सामने है।

ड्रग्स केस को लेकर रिया चक्रवर्ती जेल से बाहर आकर फिर से अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रही हैं। वो आए दिन कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। रिया चक्रवर्ती बीते कई दिनों से इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। जहां वह अपनी जिंदगी में फिर से खड़े होने को लेकर कई पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

Rhea chakraborty

इस बार फिर रिया चक्रवर्ती ने एक ऐसा पोस्ट साझा किया है जो कि चर्चा में आ गया है। हाल ही में रिया ने अपने नए पोस्ट में कठिन दिनों के संबंध में बात की है। रिया ने ये बताने की कोशिश की है कि उनके लिए कठिन दिन का मतलब क्या रहा है। वैसे रिया ने इस पोस्ट में ये साफ नहीं किया है कि वह किस किसके बारे में बात कर रही हैं।

लेकिन फैंस के बीच उनका ये पोस्ट चर्चा में आ गया है। रिया ने अपने इस पोस्ट में लिखा है कि आपके कठिन दिनों में जो भी कुछ हुआ है और नहीं हुआ है, आप यहां तक आ गए हैं और यह सुंंदर और बहादुर बात है मेरे दोस्त। इससे पहले रिया चक्रवर्ती ने एक वीडियो शेयर किया था। जहां पर वह स्ट्रीट डॅाग्स को खाना खिलाती हुई नजर आयी थीं।

इस वीडियो में आप देखेंगे कि रिया चक्रवर्ती कई सारे कुत्तों के साथ दिखाई दे रही हैं। रिया ने इसके साथ कैप्शन लिखा था- पपी लव। रिया इससे पहले सुशांत के निधन के एक साल होने पर भी भावुक पोस्ट किया था। साथ ही जिंदगी में अपनी नई उड़ान को लेकर रिया चक्रवर्ती ने अपनी बचपन की फोटो भी शेयर की थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X