सुशांत की मौत को 1 साल, रिया चक्रवर्ती ने शेयर की फोटो, लिखा- किसे पता था कि मैं उड़ना सीख जाऊंगी
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम हमेशा चर्चा में रहा है। सुशांत के फैंस और परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए। रिया चक्रवर्ती के लिए पूरा साल काफी निराशाजनक रहा। साफ तौर पर ये कहा जा सकता है कि इन सबसे बाहर आने के लिए रिया चक्रवर्ती को एक लंबा वक्त लगेगा।
वह अभी भी कैमरे से दूर अपने परिवार के साथ बंद कमरे में रहना पसंद कर रही हैं। रिया चक्रवर्ती पर ड्रग का सेवन और लेनदेन का आरोप लगा है। इसके लिए वह जेल भी जा चुकी हैं। रिया चक्रवर्ती खुद को लोगों के बीच लो प्रोफाइल रख रही हैं। लेकिन कहीं ना कहीं सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती एक्टिव हैं।

वह अपने परिवार और निजी जिंदगी से जुड़ा हुआ कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। सुशांत के निधन को एक साल होने पर भी उन्होंने एक पोस्ट लिखकर ये बताया था कि उनकी जिंदगी अधूरी है। वह सुशांत को बेहद याद करती है। फिलहाल अब उन्होंने एक नया पोस्ट लिखा है जो ये बता रहा है कि वह अब खुद के अकेलेपन को रोशनी की उड़ान देने की कवायद में जुटी हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications