'सुशांत ने ड्रग लत के चलते करीबियों का फायदा उठाया, ड्रग्स लेने के बाद मिटा देते थे सबूत' -रिया!
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग ऐंगल सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हिरासत में लिया। जिसके बाद दो बार निचली अदालत में रिया की जमानत याचिका खारिज हो गई। एक बार फिर जलेबी एक्ट्रेस रिया ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया। लेकिन मुंबई में भारी बारिश होने के चलते कोर्ट की छुट्टी हो गई और सुनवाई टल गई। रिया द्वारा दायर याचिका में तीनों जांच एजेंसी पर विचहंटिंग का आरोप लगाया है। वहीं सुशांत के ड्रग एडिट होने की बात फिर दोहराई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस याचिका में रिया की ओर से ये भी कहा गया है कि सुशांत ने अपनी ड्रग की लत के चलते अपने करीबियों का फायदा उठाया। वहीं केंद्रीय जांच एजेंसियों के पास रिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं।
इस याचिका में एक बड़ी खबर ये भी सामने आ रही है कि रिया ने पहली बार स्वीकार किया है कि उन्होंने सुशांत के लिए कभी कभी व कम मात्रा में ड्रग्स खरीदी व एक्टर को उपलब्ध करवाई है। रिपोर्ट्स की माने तो रिया ने कहा कि सुशांत ड्रग्स का सेवन करने के बाद सबूतों को मिटा दिया करते थे।


Click it and Unblock the Notifications