..................... सुशांत केस के चश्मदीद गवाह पर रिया चक्रवर्ती के वकील का बयान | Rhea Chakraborty's lawyer Satish Maneshinde slams the fake eye witness who saw Sushant on 13th june - Hindi Filmibeat

सुशांत - रिया को 13 जून की रात साथ देखने वाले चश्मदीद गवाह पर भड़के रिया के वकील

काफी दिनों से खबर थी कि सुशांत सिंह राजपूत ने मौत से एक रात पहले, 13 जून को रिया चक्रवर्ती को उनके घर छोड़ा था और इसकी एक चश्मदीद गवाह भी सामने आई थीं। अब रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने इस चश्मदीद गवाह के बारे में बात कर सारी स्थिति साफ की है।

सतीश मानेशिंदे ने अपने बयान में कहा - “मैंने कहा था कि जैसे ही रिया चक्रवर्ती जेल से बाहर आएंगी, हम उन सब लोगों से जवाब तलब करेंगे जिन्होंने रिया के चरित्र और सम्मान पर कीचड़ उछाल कर अपनी टीआरपी के लिए उसकी ज़िंदगी का तमाशा बनाया और उनके खिलाफ झूठी कहानियां चलाईं।”

rhea-chakraborty-s-lawyer-satish-maneshinde-slams-the-fake-eye-witness-who-saw-sushant-on-13th-june

बयान में आगे कहा गया - “ऐसी ही एक शख्स हैं डिंपल थवानी जो रिया चक्रवर्ती की पड़ोसी हैं और सुशांत सिंह राजपूत की फैन। उनका मानना है कि वो पिछले जन्म से सुशांत की संगिनी हैं। उन्होंने दावा किया था कि किसी ने उन्हें बताया कि सुशांत, 13 की रात, रिया को छोड़ने उनके घर तक आए थे।

सतीश मानेशिंदे ने कहा, “ये एक फैन का बेबुनियाद दावा है जो मीडिया सर्कस का हिस्सा है और उन सब लोगों की तरह लाईमलाइट में आना चाहता है जो ये दावा कर रहे हैं कि वो सुशांत को जानते थे। उनका बयान आज सीबीआई ने दर्ज किया है और आप सबको भी ये बयान सुनकर खुशी होगी। मैं सभी ज़िम्मेदार और ईमानदार पत्रकारों से गुज़ारिश करूंगा कि वो जाएं और डिंपल से पूछें कि उन्होंने सीबीआई को क्या बयान दिया है।
सत्यमेव जयते।”

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X