रिया की गिरफ्तारी पर पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती का बयान वायरल? जानिए क्या है सच्चाई
सुशांत सिंह राजपूत में ड्रग्स ऐंगल सामने आने के बाद मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया। पूरा दिन रिया की गिरफ्तारी को लेकर हो-हल्ला मचा रहा। तमाम टीवी चैनल से लेकर सोशल मीडिया पर यही खबर छाई रही। वहीं सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के नाम के ट्विटर हैंडल से भी एक ट्वीट वायरल हो रहा है।
कथिततौर पर ये ट्वीट रिया के पिता का बताया जा रहा है। ये अकाउंट वैरिफाइड भी नहीं है इसीलिए इसकी सत्यता की जांच पर सवाल उठने लगे। आगे जब इस ट्विटर हैंडल की पड़ताल की तो मालूम पड़ा कि ये अकाउंट फेक है। जिस पर कई यूजर्स ने भी रिएक्शन दिया। फिल्मबीट से हुई गलती के लिए हम खेद व्यक्त करते हुए अपने पाठकों से माफी मांगते हैं। हमने अपनी गलती को सुधारते हुए न्यूज आर्टिकल को एडिट कर दिया है।
इंद्रजीत नाम के इस फेक ट्विटर हैंडल से लिखा गया, मेरी बेटी के साथ हो रहे अन्याय को देखकर क्या मुझे मर जाना चाहिए। ये ट्वीट सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, बगैर किसी सबूत के पूरा देश रिया को फांसी पर लकाने पर तुला है। रिया के लिए जस्टिस।
बता दें कल रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद कई बॉलीवुड स्टार्स में एक्ट्रेस के समर्थन में नजर आए। पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा, स्वरा भास्कर, अनुभव सिन्हा समेत कई स्टार्स ने पुरुषवादी सोच को लेकर पोस्ट किया।
रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी सुशांत मौत के मामले में नहीं बल्कि ड्रग्स को लेकर हुई है। जहां पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी ने पूछताछ में मान लिया है कि वह ड्रग्स का सेवन करती थीं तो शाम आते आते एनसीबी की ओर से सामने आए डॉक्यूमेंट में ड्रग लेने का कोई जिक्र नहीं था।


Click it and Unblock the Notifications