रिया चक्रवर्ती के पिता खुद करते थे ड्रग्स का सेवन, बेटे शौविक से करवाते थे इंतज़ाम
सुशांत सिंह राजपूत केस में अब नई डीटेल सामने आ रही है। इस डीटेल के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती खुद ड्रग्स का सेवन करते थे और उनका बेटा शौविक चक्रवर्ती इसका इंतज़ाम करता था। टाइम्स नाऊ को मिली एक वॉट्सएप चैट में इस बात का खुलासा हुआ है।
चैनल के पास इस चैट में शौविक एक ड्रग सप्लायर से किसी बूम की बात कर रहे हैं जो उन्हें अपने पिता के लिए चाहिए। इस चैट से साफ है कि रिया के पिता को उनके बच्चों की ड्रग्स की आदतों के बारे में पता था।

वहीं दूसरी तरफ, CBI ने मंगलवार को लगातार 8 घंटों तक रिया चक्रवर्ती के माता पिता से पूछताछ की है। और अब बुधवार को रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए वापस बुलाया गया है।
रिया के माता पिता से सीबीआई ने 15 सवाल पूछे हैं। इनमें ज़्यादातर सवाल रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के रिलेशनशिप से जुड़े थे। इन सवालों में रिया और सुशांत का रिश्ता कब शुरू हुआ, उनका झगड़ा क्यों हुआ, वो दोनों साथ में कहां रहते थे जैसे सवाल शामिल थे।


Click it and Unblock the Notifications