रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक ED दफ्तर पहुंचे, सुशांत के अकाउंट से लाखों की हेरफेरी- पूछताछ जारी
शुक्रवार को कई घंटे की पूछताछ के बाद एक बार फिर रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे एक दिन पहले रिया से 8 घंटे और शौविक से 2 घंटे ईडी ने पूछताछ की। बताया जा रहा है कि शौविक से सुशांत सिंह राजपूत केस में कंपनी को लेकर और बैंक में ट्रांसफर हुए पैसों को लेकर ईडी पूछताछ कर रही है।
शौविक ईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं, जहां पूछताछ जारी है। ये पूछताछ सुशांत सिंह राजपूत मामले में कथित करोड़ों की हेराफेरी के एंगल से मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, शौविक के बैंक खाते में सुशांत के अकाउंट से कई लाख रुपये ट्रांसफर करने की बात सामने आई है, इसी एंगल को लेकर ईडी शौविक का बयान दर्ज करने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications