..................... रिया चक्रवर्ती ने कबूला ड्रग्स लेने का बड़ा सच, कहा-सुशांत के दबाव में किया ऐसा- आजतक किया था इंकार! Rhea chakraborty Rhea chakraborty admit consuming drugs in ncb interrogating says sushant force her reports - Hindi Filmibeat

रिया चक्रवर्ती ने कबूला ड्रग्स लेने का बड़ा सच, कहा-सुशांत के दबाव में किया ऐसा- आजतक किया था इंकार!

सुशांत सिंह राजपूत मामले में एनसीबी काने आज रिया चक्रवर्ती से तीसरे दिन पूछताछ की। आज ड्रग्स ऐंगल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पहली बार रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स लेने की बात कबूल की है। टाइम्स नाऊ रिपोर्ट्स की मानें तो रिया ने मंगलवार को एनसीबी की पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने कहा है कि उन्होंने कभी एक दो स्मोक ड्रग्स के लिए होंगे। इससे पहले सोमवार को भी रिया ने ड्रग्स लेने की बात पर इनकार किया था।

जानकारों की मानें तो एनसीबी इस बात की तहकीकात कर रही हैं कि कहीं रिया व उनके सहयोगी किसी बड़े ड्रग्स रैकेट में तो शामिल नहीं हैं। इन सभी ऐंगल को लेकर आगे की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया ने ये भी कहा कि उनहोंने सुशांत के दबाव में आकर एक दो बार ड्रग्स का सेवन किया है। वहीं खबर ये भी है कि रिया चक्रवर्ती एनसीबी की पूछताछ में कई बार बयान भी बदल चुकी है।

इसके अलावा रिया चक्रवर्ती ने 25 बॉलीवुड स्टार्स के नाम भी लिए हैं। जिन्हें लेकर कहा जा रहा है कि एनसीबी जल्द ही समन भेज सकती है। रिया, दीपेश, सैमुअल व शौविक की पूछताछ में सामने आया है कि सुशांत के फार्महाउस में ड्रग्स पार्टी हुआ करती थी। जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स भी इन पार्टियों में शामिल होते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X