Rhea Chakraborty ने जेल में कैदियों संग किया था नागिन डांस, बटते थे समोसे, एक्ट्रेस ने ऐसे काटे थे 6 हफ्ते

रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने इंडिया टुडे के साथ में एक इंटरव्यू किया है। दरअसल आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद में उनकी जिंदगी में जैसे मानो तूफान आ गया। लेकिन अब उन्होंने इस पर खुलकर बात की है और बताया है कि उन्होंने जेल में नागिन डांस किया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेट्रोल होने की बात भी बताई और उन्होंने एक लाइन में ट्रॉल्स को जवाब देते हुए 'आई लव यू टू' भी कहा।
रिया चक्रवर्ती ने जेल में बिताए थे 6 सप्ताह
दरअसल आपको बता दें की मशहूर और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद में ड्रग्स केस में एनसी ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके चलते एक्ट्रेस को 6 सप्ताह तक मुंबई के भायखला जेल में रहना पड़ा। जेल में रहते दौरान रिया चक्रवर्ती ने यह बात सीखी की कैसे हम छोटी-छोटी बातों में ही खुशी ढूंढ सकते हैं।
समोसे मिलने पर जेल में कैदी हो जाते थे बहुत खुश
रिया चक्रवर्ती ने इसी पर कहा कि "जेल में आपसे आपकी पहचान छीन ली जाती है और आपको एक नंबर से पहचान लिया जाता है। हम यहां पर फिल्मों के पीछे भाग करते हैं और बड़ी खुशी का इंतजार करते रहते हैं। लेकिन जब भी खुशी मिले तो उसे पकड़ लेना चाहिए।" एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि एक समोसा मिलने पर वहां पर कैदी बहुत ज्यादा खुश हो जाते थे।
एक्ट्रेस ने किया जेल में नागिन डांस
रिया चक्रवर्ती ने बताया कि जेल में अपनी साथी कैदियों से उन्होंने वादा किया कि जिस दिन उनकी बेल होगी वह नागिन डांस करेंगे। लेकिन जिस दिन एक्ट्रेस को जमानत मिली तो उनके भाई को नहीं मिली थी। उनकी खुशी आधी थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कैदियों से वादा किया था। रिया ने इसी पर कहा कि "मेरा बिल्कुल भी मन नहीं था और भाई की बेल रिजेक्ट होने की वजह से मैं पूरी तरीके से टूट गई थी। लेकिन फिर मुझे लगा कि बाहर निकालने के बाद पता नहीं कब मैं दोबारा इन लोगों से मुलाकात कर पाऊंगी। अगर मेरे नागिन डांस से इनको खुशी मिल जाती है तो मैं जरूर दूंगी।" रिया चक्रवर्ती ने बताया कि जेल में अपने आखिरी दिन पर उन्होंने नागिन डांस किया था और महिला कैदी भी उनके साथ में खूब जमीन पर लौट लौट कर नाचे थे।
रिया चक्रवर्ती का फैमिली ने किया खूब सपोर्ट
रिया चक्रवर्ती ने उनके जीवन के सबसे कठिन दौर को झेला है और उनके परिवार ने भी कभी उनका साथ नहीं छोड़ा। एक्ट्रेस तो यह भी कहती है कि उनके परिवार ने उनको आगे बढ़ाने और जीने की हिम्मत दी है। एक्ट्रेस की कई सारे दोस्त भी उनके साथ में हमेशा खड़े रहे। रिया चक्रवर्ती ने यह भी कहा कि उन्हें मुझ पर पूरा भरोसा रहा और अब हम बहुत ही खुशी से जी रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











