..................... वापस अपार्टमेंट पहुंची रिया चक्रवर्ती, कल होगी पूछताछ | Rhea Chakraborty returns to her apartment, summoned by enforcement directorate - Hindi Filmibeat

वापस अपने अपार्टमेंट पहुंची रिया चक्रवर्ती, सुशांत केस में करोंड़ों के हेरफेर को लेकर कल होगी पूछताछ

जहां कुछ दिनों से रिया चक्रवर्ती के लापता होने की खबरें आ रही थीं, वहीं बिहार पुलिस भी कई दिनों से पूछताछ के लिए रिया से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी। खैर, अब रिया चक्रवर्ती अपने मुंबई अपार्टमेंट वापस आ चुकी हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिया चक्रवर्ती को समन भेजा है और उन्हें शुक्रवार को ईडी के सामने पेश होना होगा।

सुशांत के केस में अब पूरा मामला रिया चक्रवर्ती के इर्द गिर्द ही घूमता दिख रहा है। सुशांत के परिवार ने रिया के खिलाफ एफआईआई दर्ज कराया है। रिया के खिलाफ धोखाधड़ी, बेइमानी, बंधक बनाकर रखने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

Rhea Chakraborty

रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत के बैंक अकाउंट से भारी भरकम अकाउंट हेर फेर की गई है। ईडी सुशांत के पैसे और उनके बैंक खातों के कथित दुरुपयोग के आरोपों की जांच कर रही है। सुशांत के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे के बैंक खाते से कम से कम 15 करोड़ रुपये रिया के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। इसी लेनेदेन की जांच ईडी कर रही है।

बता दें, बुधवार (5 अगस्त) को सुशांत सिंह राजपूत मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है। जहां इस केस पर कई फैसले सुनने को मिले हैं। सबसे बड़ी जीत यह हुई है कि बिहार सरकार की सीबीआई जांच की सिफारिश को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने ये जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X