Rhea Chakraborty- कई साल बाद सेट पर वापस लौंटी रिया चक्रवर्ती, मेकअप रूम से वीडियो वायरल!

रिया चक्रवर्ती जो कि काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में रहीं हैं और कोर्ट के चक्कर मारे हैं। अब वो स्थिर हैं फिर से काम पर ध्यान दे रहीं हैं। इस वक्त उनको लेकर इसलिए चर्चा है क्योंकि वो रोडीज का हिस्सा बनने वाली हैं और एक वीडियो सामने आया है।
जी हां, रिया चक्रवर्ती ने रोडीज़ के सेट से एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह तीन साल के अंतराल के बाद कैमरे का सामना करने के लिए तैयार होती दिख रहीं हैं। जी हां, अब गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला के साथ एमटीवी रोडीज़ सीजन 19 के गैंग लीडर्स में से एक है। सोनू सूद शो को होस्ट करेंगे।
रिया ने ये वीडियो सीधे मेकअप रूम से साझा किया है और इंस्टाग्राम पर लिखा, "यह एक लंबे समय से प्रतीक्षित खेल रहा है। सेट पर वापस आना, काम पर वापस आना एक ऐसी खुशी है जिसे मैं बयां नहीं कर सकता। हृदय कृतज्ञता से भरा है, जाने के लिए उतावला है।
आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। समय कठिन रहा है, लेकिन आपका प्यार सच्चा रहा है। बीआरबी - खुशी के आँसू क्राइंग।'' जैसे ही उन्होने इस वीडियो को साझा किया वो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसपर कई तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।
सभी का मानना है कि रिया चक्रवर्ती उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि वापसी करते हुए काफी अच्छा काम करेंगी और एक बार फिर से अपने आपको खड़ा करेंगी। रिया चक्रवर्ती के करियर के शुरुआत में ही सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी और अभिनेत्री को ड्रग्स के मामले में काफी कुछ सहना पड़ा था। वो कुछ समय तक जेल में भी रहीं थीं लेकिन अब सबकुछ नॉर्मल हो चुका है और वो आगे बढ़ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications