..................... Rhea Chakraborty responds to being called witch, doing black magic; reveals her experience of inside jail - Hindi Filmibeat

रिया चक्रवर्ती ने 'डायन' कहे जाने पर दिया कड़ा जवाब, जेल के अंदर का भयानक अनुभव किया शेयर!

rhea-chakraborty-responds-to-being-called-witch-doing-black-magic-reveals-experience-of-inside-jail

Rhea Chakraborty responds to being called witch: साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रैंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को किस तरह से मीडिया ट्रायल से गुजरना पड़ा था, इससे पूरा देश वाकिफ है। किसी ने उन्हें चुड़ैल कहा, तो किसी ने डायन। उस मामले में रिया को जेल की सजा भी सुना दी गई। लेकिन बाद में सबूत ना होने की वजह से जमानत दे दी गई।

मुझे डायन कहलाना पसंद है

लगभग तीन सालों के बाद, अब रिया चक्रवर्ती ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2023' में रिया से जब पूछा गया कि लोगों से 'डायन' कहे जाने पर उन पर क्या प्रभाव पड़ा। तो एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे डायन कहलाना पसंद है। यह दिलचस्प है। पुराने जमाने में डायन कौन होती थी? डायन वह महिला होती थी जो पितृसत्तात्मक समाज के राय के खिलाफ होती थी। शायद मैं वही हूं, शायद मैं चुडैल हूं। शायद मैं काला जादू करना जानती हूं।"

लोग सोचते हैं ये बेचारी जिंदा कैसे है

वहीं, सुशांत सिंह राजपूत केस में आरोपी की तरह देखे जाने को लेकर रिया ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो जब भी मैं किसी कमरे में पहुंचती हूं, तो मैं उसे लोगों के चेहरे पर देख सकती हूं। कुछ लोग सोचते हैं कि इसने कुछ गलत किया है। कुछ लोग सोचते हैं कि बेचारी कैसे ज़िंदा है। कुछ लोग सोचते हैं कि हम इसे सपोर्ट कर रहे हैं, इसे ज़िंदगी में आगे बढ़ना चाहिए। मैं उनकी सोच को सुन सकती हूं। कई बार वो सोच रहे होते हैं कि ये क्रिमिनल की तरह तो नहीं लगती। लेकिन क्या मुझे इससे फर्क पड़ता है? बिल्कुल भी नहीं।"

जेल से मैंने बहुत कुछ सीखा है

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में रिया को जेल तक की सजा सुना दी गई है। अपने जेल के अनुभव पर रिया ने कहा, "जेल जाकर आप सोसायटी से पूरी तरह अलग हो जाते हैं। आपको महसूस कराया जाता है कि आप समाज में रहने लायक नहीं है। लेकिन जेल से काफी कुछ सीखा है। बाहरी दुनिया में हम बहुत सारी चीजों की वैल्यू नहीं करते हैं। लेकिन जेल में रह रहीं महिलाओं को एक समोसा मिल जाए, तो वह उसी में बेहद खुश हो उठती हैं।"

Read more about: rhea chakraborty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X