Rhea Chkraborty को पुण्यतिथि पर याद आए Sushant Singh Rajput, लोग बोले- 'दिखावा मत करो'

साल 2020 और बॉलीवुड की जब भी बात होती है तो सुशांत सिंह राजपूत का चेहरा सामने आ जाता है। ये साल अभिनेता के परिवार और उनके फैंस के लिए काफी दुखद रहा। आज ही के दिन तीन साल पहले यानि 14 जून को सुशांत का निधन हो गया था।
अचानक हुए सुशांत के निधन ने पूरे देश को हैरान कर दिया था। हालांकि इसको लेकर कई सारे केस बने और चर्चा हुई लेकिन जो चला गया वो अब लौटकर नहीं आएगा। आज उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर अपनी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ने एक पोस्ट किया है।
दरअसल रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद काफी परेशान रहीं थीं और लोगों ने पूरा आरोप उनके सिर पर मढ़ने की कोशिश की थी। हालांकि वो अब काम कर रही हैं। रिया ने तीसरे पुण्यतिथि के मौके पर सुशांत के साथ एक वीडियो साझा किया है और इसमें बड़े से पत्थर पर बैठी उनके साथ मस्ती करती दिख रहीं हैं।
Recommended Video
इस वीडियो के साथ उन्होने कैप्शन में एक ब्लैक कलर का हार्ट शेप पोस्ट किया है। इसके बाद लोग रिया को लेकर बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''शो ऑफ मत करो।'' एक का कहना है, ''बेहद दुखद।'' एक ने लिखा, ''मत करो अब ये सब।'' इसके अलावा हार्ट और सैड इमोजी वाले कमेंट्स की भरमार है।
सुशांत सिंह राजपूत का करियर काफी शानदार जा रहा था लेकिन ये सब हो गया था। अभिनेता को पहचान दिलाने वाला शो भले ही 'पवित्र रिश्ता' था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टर ने सेकंड लीड के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2008 में प्रसारित होने वाले शो 'किस देश में है मेरा दिल' से अपनी शुरुआत की थी।


Click it and Unblock the Notifications