सुशांत - रिया की वॉट्सएप चैट, बहन ने की रिया से अश्लील छेड़छाड़, भड़के हुए थे सुशांत
सुशांत सिंह राजपूत केस में अब रिया चक्रवर्ती की टीम ने सुशांत और रिया के बीच की एक वॉट्सएप चैट रिलीज़ की है। इस वॉट्सएप चैट में साफ था कि सुशांत अपनी बहन से बहुत नाराज़ थे और रिया उन्हें शांत करने की कोशिश कर रही हैं।
सुशांत के पिता केके सिंह के वकील की मानें तो रिया ने सुशांत को बताया था कि उनकी बहन प्रियंका सिंह ने शराब के नशे में रिया से अश्लील छेड़छाड़ की थी।

इन चैट्स में भी रिया की टीम साफ कर रही है कि रिया और सुशांत का रिश्ता बहुत गहरा और मज़बूत था। वहीं सुशांत अपने परिवार से कितने दूर थे। इतना ही नहीं सुशांत अपनी बहन पर बुरी तरह भड़के हुए थे।
रिया को भेजे एक मेसेज में सुशांत ने लिखा - तुम हंसती रहा करो, तुम वैसे ही अच्छी लगती हो। मैं अब सोने की कोशिश करूंगा। काश मुझे भी जमीला जैसे सपने आएं लेकिन वो इतने शानदार नहीं होंगे। यहां पढ़िए ये वॉट्सएप चैट


Click it and Unblock the Notifications