रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन पर लगाए गंभीर आरोप, धोखाधड़ी और सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज
रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका और आरएमएलए के डॉक्टर तरुण कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस एफआईआर में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन पर आपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी व एक्टर को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। वहीं सुशांत की फैमिली ने इसे एक झूठ बताया है। साथ ही सुशांत का परिवार इस एफआईआर के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट जाएगा।
सोमवार को एनसीबी दफ्तर से निकलने के बाद रिया बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची। उन्होंने सुशांत की बहन प्रियंका के अलावा दूसरे लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। रिया का कहना है कि सुशांत की बहन ने फर्जी पर्चा बनवाकर गैर कानूनी दवाईयां दीं। डॉक्टर ने भी प्रियंका के कहने पर बिना जांच के डिप्रेशन की दवाईयां लिख दीं। ये सब जालसाजी व अन्य गाइडलाइंस के नियमों का उल्लघंन है। सुशांत की इन दवाईयों के खाने के 5 दिन भीतर ही मौत हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











